क्रिकेट

MI vs SRH: हैदराबाद और मुंबई के बीच रोमांचक मुकाबले से पहले यहां देखें आज कौन जीतेगा

Aaj ka match kaun jitega MI vs SRH: आईपीएल में आज मुंबई इंडियंस अपने घरेलू मैदान वानखेड़े में उतरेगी। इस मुकाबले में मुंबई के सामने सनराइजर्स हैदराबाद की टीम होगी जो इस सीजन बड़े-बड़े स्कोर बना रही है। मैच से पहले आइए जानने की कोशिश करते हैं क्या कहता है विन प्रीडिक्शन?

Image

मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (साभार-IPL)

KEY HIGHLIGHTS
  • मुंबई और हैदराबाद का मुकाबला
  • वानखेड़े में खेला जाएगा मुकाबला
  • मैच से पहले यहां देखें विन प्रीडिक्शन

MI vs SRH, Sunrisers Hyderabad vs Mumbai Indians Aaj ka match kaun jitega: आईपीएल में आज सनराइजर्स हैदराबाद का सामना मुंबई इंडियंस से होगा। यह मुकाबला मुंबई अपने घरेलू मैदान वानखेड़े में खेलेगी। इस मैदान पर मुंबई इस सीजन 5 मुकाबला खेल चुकी है जिसमें से उसे केवल 2 मुकाबले में जीत मिली है। दो में से एक मुकाबला उसने डिफेंड करते हुए जबकि एक चेज करते हुए हासिल किया है। मुंबई की टीम प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हो चुकी है। मुंबई लगातार चार मुकाबला हार चुकी है। मुंबई प्वाइंट्स टेबल में 6 अंक के साथ आखिरी पायदान पर है। दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद की बात करें तो वह दस मैच में छह जीत और चार हार से 12 अंकों के साथ तालिका में चौथे स्थान पर मौजूद है।

फैंस को मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट

यह मुकाबला वानखेड़े के मैदान पर खेला जाएगा। यहां की पिच बल्लेबाजी के अनुकूल होती है। आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बना चुकी सनराइजर्स के बल्लेबाजों के पास एक बार फिर बड़ा स्कोर करने की चुनौती है जो वे मौजूदा सत्र में कई बार कर चुके हैं। यहां की पिचें आम तौर पर बल्लेबाजी के अनुकूल होती हैं और छोटी बाउंड्री के कारण 200 से अधिक का स्कोर बनना आम बात है।

हेड टू हेड में दोनों टीम का प्रदर्शन

हेड टू हेड की बात करें तो मुकाबला कांटे का रहा है। अब तक खेले गए कुल 22 मुकाबलों में हैदराबाद का पलड़ा भारी है। हैदराबाद ने 22 में से 12 मुकाबला अपने नाम किया है जबकि 10 मुकाबला मुंबई इंडियंस के नाम रहा है। पिछले तीन मुकाबलों में मुंबई ने 2 और हैदराबाद ने एक मुकाबला जीता है।

Win prediction mi vs srh

कौन जीतेगा आज का मैच (साभार-स्क्रीनग्रैब)

क्या कहता है आज के मैच का विन प्रीडिक्शन (MI vs SRH Win Prediction)

हेड टू हेड में भले ही सनराइजर्स हैदराबाद का पलड़ा भारी हो, लेकिन विन प्रीडिक्शन के हिसाब से मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। गूगल के अनुसार आज के मैच में मुंबई इंडियंस की जीत का प्रतिशत 53 है जबकि केवल 47 प्रतिशत लोगों का मानना है कि यह मुकाबला हैदराबाद के पक्ष में जाएगा।

सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग इलेवन-

अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, जयदेव उनादकट।

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन-

ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नेहल वढेरा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, मोहम्मद नबी, जेराल्ड कोएट्जे, पीयूष चावला, जसप्रीत बुमराह।
End of Article