क्रिकेट

KKR vs MI: कोलकाता और मुंबई के बीच रोमांचक मुकाबले से पहले यहां देखें आज कौन जीतेगा

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated May 11, 2024, 05:04 PM IST

Aaj ka match kaun jitega KKR vs MI: आईपीएल के 60वें मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला कोलकाता के होम ग्राउंड ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में पहले जानने की कोशिश करते हैं कि आज का मुकाबला कौन जीतेगा?

Image

श्रेयस अय्यर और हार्दिक पंड्या। (फोटो- IPL/BCCI)

KEY HIGHLIGHTS
  • कोलकाता नाइटराइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस।
  • कोलकाता के ईडन गार्डल्स स्टेडियम में खेला जाएगा मुकाबला।
  • केकेआर और एमआई के बीच पहला मुकाबला केकेआर ने जीता था।

KKR vs MI, Kolkata Knight Riders vs Mumbai Indians Aaj ka match kaun jitega: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) में शानिवार को दो चैम्पियन टीम के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। टूर्नामेंट के 60वें मुकाबले में दो बार की चैम्पियन कोलकाता नाइटराइडर्स का सामना पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस से होगा। यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। कोलकाता की टीम मौजूदा आईपीएल में सातवां मुकाबला खेलने उतरेगी। इससे पहले खेले गए मुकाबले में कोलकाता को अपने घर में चार मुकाबले में जीत और सिर्फ दो मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। केकेआर की टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत हासिल करने के इरादे से उतरेगी।

केकेआर का दबदबा बरकरार

आईपीएल के 17वें मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स का दबदबा बरकरार है। केकेआर की टीम को मौजूदा सीजन के लीग के 11 मैचों में से 8 मुकाबले में जीत और सिर्फ 3 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम 16 अंक के साथ पॉइंट टेबल में टॉप पर बरकरार है। वहीं, मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन इस सीजन भी कुछ खास नहीं रहा है। टीम को 12 मुकाबले में से सिर्फ 4 मुकाबले में जीत और 8 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली टीम 8 अंक के साथ टेबल में 8वें नंबर पर हैं। वहीं, गुगल के मुताबिक, मुंबई के खिलाफ कोलकाता का पलड़ा भारी है। कोलकाता नाइटराइडर्स का जीत प्रतिशत 51% है, जबकि मुंबई इंडियंस का जीत प्रतिशत 49% है।

ओवरऑल मुंबई का पलड़ा भारी

आईपीएल इतिहास में कोलकाता नाइटराइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच कुल 33 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी है। मुंबई इंडियंस को 23 मुकाबले में और केकेआर को सिर्फ 10 मुकाबले में जीत मिली है। केकेआर के खिलाफ मुंबई का हाईएस्ट स्कोर 210 रन और लोएस्ट रन 108 रन है। वहीं, मुंबई इंडियंस के खिलाफ केकेआर का हाईएस्ट स्कोर 232 रन और लोएस्ट स्कोर 67 है।

कोलकाता नाइटराइडर्स का स्क्वॉड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), नितीश राणा, रिंकू सिंह, रहमानुल्लाह गुरबाज़, फिल साल्ट, सुनील नरेन, सुयश शर्मा, अनुकूल रॉय, आंद्रे रसेल, वेंकटेश अय्यर, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, केएस भरत, चेतन सकारिया, मिशेल स्टार्क, अंगकृष रघुवंशी, रमनदीप सिंह, शेरफेन रदरफोर्ड, मनीष पांडे, मुजीब उर रहमान, दुशमंथा चमीरा, साकिब हुसैन।

मुंबई इंडियंस का स्क्वॉड

हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, एन. तिलक वर्मा, टिम डेविड, विष्णु विनोद, अर्जुन तेंदुलकर, शम्स मुलानी, नेहल वढेरा, जसप्रित बुमरा, कुमार कार्तिकेय, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, जेसन बेहरेनडोर्फ, रोमारियो शेफर्ड, गेराल्ड कोएत्ज़ी, दिलशान मदुशंका, श्रेयस गोपाल, नुवान तुषारा, नमन धीर, अंशुल कंबोज, मोहम्मद नबी, शिवालिक शर्मा।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article