क्रिकेट

IPL 2024 Tickets: शुरू हो गई है आईपीएल टिकटों की बिक्री, जानें कैसे करें बुक

IPL 2024 Tickets Booking, TATA Indian Premier League Match ki Ticket Price, Book kaise kare: दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट प्रीमियर लीग आईपीएल के 17वें सीजन के लिए टिकट की बिक्री शुरू हो गई है। फैंस स्टेडियम में जाकर अपनी टीम को चियर करना चाहते हैं तो वे नीचे दिए गए स्टेप्स के माध्यम से टिकट आसानी से बुक कर सकते हैं।

Image

आईपीएल 2024 टिकट बुकिंग (फोटो- IPL/BCCI)

IPL 2024 Tickets Booking and Price in Hindi: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की शुरुआत 22 मार्च 2024 से होने वाली है। इस मेगा टूर्नामेंट के लिए टीमों ने अपनी-अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इसके साथ ही फैंस भी स्टार खिलाड़ियों को देखने और अपनी टीम को मैदान पर जाकर चियर करने के लिए आतुर हैं। आईपीएल के मैच का स्टेडियम में आनंद लेने के लिए फैंस के पास टिकट होना अनिवार्य है। ऐसे में आइए जानते हैं कि आईपीएल 2024 की टिकट कैसे खरीद सकते हैं और इसकी क्या प्रोसेस है।

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का पूरा शेड्यूल अभी जारी नहीं किया गया है। इसके केवल 21 मैचों का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। बाकि मैचों का ऐलान लोकसभा चुनाव की तारीखों के बाद किया जाने वाला है। इन मैचों का आयोजन देश भर के अलग-अलग मैदानों पर किया जाने वाला है। इनके लिए टिकटों की बिक्री शुरू हो गई है।

कैसे खरीदें आईपीएल 2024 की टिकट? (how to book ipl 2024 tickets)

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की टिकटें ऑनलाइन पेटीएम इन्साइडर या फिर बुक माय शो के माध्यम से खरीदी जा सकती है। इसमें फैंस को प्लेटफॉर्म फिस भी देनी पड़ती है। फैंस चाहें तो अपनी-अपनी टीम की आधिकारिक साइट पर जाकर भी टिकटों को खरीद सकते हैं। फिलहाल पेटीएम इनसाइडर पर कुछ टीमों की टिकट उपलब्ध हो गई हैं। बाकि टीमें भी धीरे-धीरे इसे रिलीज कर रही हैं। फिलहाल दिल्ली, चेन्नई, गुजरात, पंजाब और हैदराबाद में होने वाले सभी मैचों की टिकट बिक्री के लिए उपलब्ध है।

कितनी होगी टिकट की कीमत? (IPL 2024 Ticket Price)

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के मैचों की टिकट की कीमत 500 रुपए से शुरू हो रही है वहीं इसकी प्राइज 20 हजार से भी ज्यादा तक जा सकती हैं। कीमत हर मैच के लिए अलग है। एक मैदान पर अलग-अलग सीटों की भी कीमत अलग-अलग है। इसे फैंस बुकिंग साइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

मुंबई इंडियंस और आरसीबी ने जारी की टिकट

मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अपने होम मैचों के लिए टिकटों की बिक्री अपने टीम की आधिकारिक साइट पर जारी की है। आरसीबी की सारी टिकटें मिनटों में बिक गई हैं। वहीं मुंबई इंडियंस की बिक्री अभी भी जारी है।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article