LIVE

IPL 2024 Start Date Highlights: IPL 2024 से पहले एमएस धोनी ने दिया बड़ा झटका, सीएसके को मिला नया कप्तान

IPL 2024 Start Date Highlights: IPL 2024 से पहले एमएस धोनी ने दिया बड़ा झटका, सीएसके को मिला नया कप्तान

IPL 2024 Start Date Highlights: IPL 2024 से पहले एमएस धोनी ने दिया बड़ा झटका, सीएसके को मिला नया कप्तान

IPL 2024 Opening Ceremony Date Season 17 Highlights: आईपीएल के रोमांच का इंतजार बस खत्म होने वाला है। 24 घंटे बाद करीब डेढ़ महीने चलने वाले रोमांचक मुकाबले का आगाज होने वाला है। जी हां, आपने सही सुना। आईपीएल के 17वें सीजन का आगाज कल यानी 22 मार्च को होगा। टूर्नामेंट के ओपनिंग डे पर एम एस धोनी की अगुवाई वाली पांच बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला फाफ डु प्लेसिस की कप्तानी वाली टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लुरु से होगा। लेकिन इस मुकाबले से पहले जान लें कि ओपनिंग डे पर बोर्ड की ओर से क्या तैयारियां की गई हैं और क्या हैं आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी व टीमों से जुड़े ताजा अपडेट्स।

MAR 21, 2024 18:32 IST

IPL 2024 Start Date: सीएसके के खिलाफ कोहली रच सकते हैं इतिहास

रॉयल चैेलैंजर्स बेंग्लुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ एक अर्धशतक जड़ते ही एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। आईपीएल में अर्धशतक जड़ने के मामले में विराट कोहली और शिखर धवन संयुक्त रूप से नंबर-1 पर हैं। अगर विराट कोहली एक अर्धशतक जड़ते हैं तो वह आईपीएल में सबसे ज्यादा अर्धशतक जड़ने वाले भारतीय बन जाएंगे।
MAR 21, 2024 16:56 IST

IPL Opening Match: फोटो शूट में पंजाब ने भी चौंकाया

IPL फोटो शूट में पंजाब किंग्स ने भी फैंस को झटका दिया। इस शूट में पंजाब की ओर से शिखर धवन नजर नहीं आ रहे हैं। पंजाब की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा शामिल हुए जो टीम के उप-कप्तान हैं।
MAR 21, 2024 16:32 IST

CSK New Captain: सीएसके को मिला नया कप्तान

IPL 2024 से पहले सीएसके ने अपने फैंस को चौंकाते हुए कप्तानी छोड़ने का निर्णय ले लिया। आईपीएल 2024 में चेन्नई की कमान रुतुराज गायकवाड़ को मिली है।
MAR 21, 2024 15:52 IST

IPL Opening Match: 1 रन बनाते ही विराट बना लेंगे यह रिकॉर्ड

IPL 2024 में विराट धमाकेदार वापसी करने के लिए तैयार हैं। पहले ही मैच में उनके पास एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका है।
MAR 21, 2024 13:58 IST

DC Captain: दिल्ली के कप्तान की वापसी

MAR 21, 2024 13:39 IST

मोहम्मद शमी की जगह ये खिलाड़ी

MAR 21, 2024 12:54 IST

CSK vs RCB: पहले मैच के कप्तान

पहले आईपीएल 2024 मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी होंगे जबकि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कमान फाफ डुप्लेसिस के हाथों में होगी।
MAR 21, 2024 12:28 IST

CSK vs RCB: दोनों टीमें हैं तैयार

आईपीएल 2024 के पहले मैच के लिए चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीमें तैयार हैं।
MAR 21, 2024 09:51 IST

आईपीएल 2024 अपडेट: मोहाली पहुंच चुकी है दिल्ली टीम

MAR 21, 2024 09:47 IST

IPL 2024 Live: सजकर तैयार हो चुका है चेपॉक स्टेडियम

https://x.com/CricCrazyJohns/status/1770662425664323975?s=20
MAR 21, 2024 09:44 IST

IPL 2024 Schedule: कब है आपके फेवरेट टीम का मैच, यहां देखें

दुनिया का सबसे बड़ा टी20 क्रिकेट लीग यानी आईपीएल की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। आईपीएल के 17वें सीजन का आगाज 22 मार्च से होने वाला है। इससे पहले आप अपने फेवरेट टीम का शेड्यूल देख लें। पढ़ें पूरी खबर
MAR 21, 2024 09:41 IST

IPL 2024 Live: मैच से पहले जान लें अपने फेवरेट कप्तान का रिकॉर्ड

आईपीएल का बेसब्री से इंतजार करने वाले फैंस को अब ज्यादा इंतजार करना नहीं पड़ेगा, क्योंकि दुनिया की सबसे बड़ी टी20 क्रिकेट लीग का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है। मैच से पहले सभी टीमों के कप्तानों के रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन पर नजर डालते हैं। पढ़ें खबर
MAR 21, 2024 09:31 IST

आईपीएल 2024 अपडेट: कुछ इस अंदाज में मिले हार्दिक और रोहित

MAR 21, 2024 09:17 IST

IPL 2024 Live: ये स्टार्स देंगे परफॉर्मेंस

MAR 21, 2024 09:13 IST

आईपीएल 2024 अपडेट: कोहली की नकल करते मैक्सी

MAR 21, 2024 09:11 IST

IPL 2024 Live: ओपनिंग सेरेमनी पर ये स्टार्स होंगे शामिल

आईपीएल के 17वें सीजन का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है। टूर्नामेंट के ओपनिंग डे पर मुकाबले से पहले भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले फिल्मी सितारों के नाम का भी ऐलान हो चुका है। आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल ने आधिकारिक रूप से ओपनिंग डे पर परफॉर्म करने वाले सितारों के नाम का ऐलान कर दिया है। टूर्नामेंट के ओपनिंग डे पर बॉलीवुड स्टार अक्षर कुमार, टाइगर श्रॉफ के अलावा एआर रहमान और सोनू निगम अपना परफॉर्मेस देंगे।
MAR 21, 2024 08:51 IST

IPL 2024 Live: पहला मुकाबला कहां खेला जाएगा

आईपीएल का पहला मुकाबला सीएसके और आरसीबी के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबले चेन्नई के होम ग्राउंड चेपॉक स्टेडियम पर खेला जाएगा।
MAR 21, 2024 08:51 IST

IPL 2024 Live: पहला मुकाबला कब शुरू होगा

आईपीएल का पहला मुकाबला रात आठ बजे से खेला जाएगा।
MAR 21, 2024 08:51 IST

IPL 2024 Live: ओपनिंग डे पर मुकाबला किसके बीच खेला जाएगा

आईपीएल के ओपनिंग डे पर चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लुरु के बीच मुकाबला खेला जाएगा।
MAR 21, 2024 08:51 IST

IPL 2024 Date: आईपीएल का आगाज कब से है।

आईपीएल के 17वें सीजन का आगाज 22 मार्च से है।