क्रिकेट

IPL 2024 Schedule: कब है आपके फेवरेट टीम का मैच, यहां देखें आईपीएल का पूरा शेड्यूल

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Mar 18, 2024, 01:33 PM IST

IPL 2024 Schedule, Time Table,आईपीएल 2024 का पूरा कार्यक्रम: आईपीएल (IPL 2024) के 17वें सीजन का आगाज 22 मार्च से होने वाला है। इसका शेड्यूल भी जारी हो चुका है। टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच पांच बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंलर्स बेंगलोर के बीच खेला जाएगा। आइए लिस्ट में देखते हैं कि हमारी फेवरेट टीम का मुकाबला कब और कहां होने वाला है।

Image

देखें आपकी पसंदीदा टीम का मुकाबला कब है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2024 के पहले दो हफ्तों का कार्यक्रम
  • पहला मैच चेन्नई और बैंगलोर के बीच होगा
  • जल्द जारी होगा दो हफ्ते बाद का कार्यक्रम

Indian Premier League 2024 Full Schedule, Time Table: दुनिया का सबसे बड़ा टी20 क्रिकेट लीग यानी आईपीएल (IPL 2024) की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। आईपीएल (IPL 2024) के 17वें सीजन का आगाज 22 मार्च से होने वाला है। सभी अपनी टीम को सपोर्ट के लिए तैयारी में भी जुट गए। कोई अपने टीम के फेवरेट खिलाड़ी का फोटो लेकर तो कोई अपनी टीम का पोस्टर लेकर स्टेडियम पहुंचेंगे। टूर्नामेंट के ओपनिंग मुकाबले में पांच बार की चैम्पियन और एमएस धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का सामना विराट कोहली (Virat Kohli) की टीम रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलोर (RCB) से होगा। यह मुकाबला चेन्नई के होम ग्राउंड चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा। पिछले दिनों बीसीसीआई ने आईपीएल के 21 मैचों का शेड्यूल जारी किया था। आइए शेड्यूल पर नजर डालते हैं और देखते हैं कि आपके फेवरेट टीम का मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा।

IPL 2024 का शेड्यूल (IPL 2024 Schedule)

मैच तारीखटीमबनामवेन्यूसमय
22/03/2024चेन्नई सुपर किंग्सरॉयल चैलेंजर्स बेंगलोरचेन्नई8.00 PM
23/03/2024पंजाब किंग्सदिल्ली कैपिटल्समुल्लानपुर (पंजाब3.30 PM
23/03/2024कोलकाता नाइटराइडर्ससनराइजर्स हैदराबादकोलकाता7.30 PM
24/03/2024राजस्थान रॉयल्स लखनऊ सुपर जायंट्सजयपुर3.30 PM
24/03/2024गुजरात टाइटंसमुंबई इंडियंसअहमदाबाद7.30 PM
25/03/2024रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोरपंजाब किंग्स बेंग्लुरू 7.30 PM
26/03/2024चेन्नई सुपर किंग्स गुजरात टाइटंसचेन्नई7.30 PM
27/03/2024सनराइजर्स हैदराबाद मुंबई इंडियंसहैदराबाद7.30 PM
28/07/2024राजस्थान रॉयल्सदिल्ली कैपिटल्स जयपुर7.30 PM
29/03/2024रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोरकोलकाता नाइटराइडर्सबेंग्लुरू7.30 PM
30/03/2024लखनऊ सुपर जायंट्सपंजाब किंग्सलखनऊ7.30 PM
31/03/2024गुजरात टाइटंससनराइजर्स हैदराबादअहमदाबाद3.30 PM
31/03/2024दिल्ली कैपिटल्स चेन्नई सुपर किंग्स विशाखापट्टनम7.30 PM
01/04/2024मुंबई इंडियंसराजस्थान रॉयल्समुंबई7.30 PM
02/04/2024रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोरलखनऊ सुपर जायंट्सबेंग्लुरू7.30 PM
03/04/2024दिल्ली कैपिटल्सकोलकाता नाइटराइडर्सविशाखापट्टनम7.30 PM
04/04/2024गुजरात टाइटंस पंजाब किंग्सअहमदाबाद7.30 PM
05/04/2024सनराइजर्स हैदराबादचेन्नई सुपर किंंग्स हैदराबाद7.30 PM
06/04/2024राजस्थान रॉयल्स रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोरजयपुर7.30 PM
07/04/2024मुंबई इंडियंस दिल्ली कैपिटल्समुंबई3.30 PM
07/04/2024लखनऊ सुपर जायंट्सगुजरात टाइटंसलखनऊ 7.30 PM

आईपीएल के सभी टीमों का स्क्वॉड (IPL 2024 All Team Squads)

चेन्नई सुपर किंग्स: एमएस धोनी (कप्तान), मोइन अली, दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, शिवम दुबे, रुतुराज गायकवाड़, राजवर्धन हंगरगेकर, रवींद्र जडेजा, अजय मंडल, मुकेश चौधरी, मथीशा पथिराना, अजिंक्य रहाणे, शेख रशीद, मिशेल सेंटनर, सिमरजीत सिंह, निशांत सिंधु, प्रशांत सोलंकी, महेश थीक्षाना, रचिन रवींद्र, शार्दुल ठाकुर, डेरिल मिशेल, समीर रिजवी, मुस्तफिजुर रहमान, अवनीश राव अरावली।

चोटिल खिलाड़ी: डेवोन कॉन्वे।

मुंबई इंडियंस: हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, एन. तिलक वर्मा, टिम डेविड, विष्णु विनोद, अर्जुन तेंदुलकर, शम्स मुलानी, नेहल वढेरा, जसप्रित बुमरा, कुमार कार्तिकेय, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, जेसन बेहरेनडोर्फ, रोमारियो शेफर्ड, गेराल्ड कोएत्ज़ी, दिलशान मदुशंका, श्रेयस गोपाल, नुवान तुषारा, नमन धीर, अंशुल कंबोज, मोहम्मद नबी, शिवालिक शर्मा।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, विराट कोहली, रजत पाटीदार, अनुज रावत, दिनेश कार्तिक, सुयश प्रभुदेसाई, विल जैक्स, महिपाल लोमरोर, कर्ण शर्मा, मनोज भंडागे, मयंक डागर, विजयकुमार विशक, आकाश दीप। मोहम्मद सिराज, रीस टॉपले, हिमांशु शर्मा, राजन कुमार, कैमरून ग्रीन, अल्ज़ारी जोसेफ, यश दयाल, टॉम कुरेन, लॉकी फर्ग्यूसन, स्वप्निल सिंह, सौरव चौहान।

कोलकाता नाइटराइडर्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), नितीश राणा, रिंकू सिंह, रहमानुल्लाह गुरबाज़, फिल साल्ट, सुनील नरेन, सुयश शर्मा, अनुकूल रॉय, आंद्रे रसेल, वेंकटेश अय्यर, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, केएस भरत, चेतन सकारिया, मिशेल स्टार्क, अंगकृष रघुवंशी, रमनदीप सिंह, शेरफेन रदरफोर्ड, मनीष पांडे, मुजीब उर रहमान, दुशमंथा चमीरा, साकिब हुसैन।

चोटिल खिलाड़ी/नाम वापस लेने वाले खिलाड़ी: जेसन रॉय, गस एटकिंसन।

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), डेविड मिलर, मैथ्यू वेड, रिद्धिमान साहा, केन विलियमसन, अभिनव मनोहर, बी साई सुदर्शन, दर्शन नालकांडे, विजय शंकर, जयंत यादव, राहुल तेवतिया, नूर अहमद, साई किशोर, राशिद खान, जोशुआ लिटिल, मोहित शर्मा, अजमतुल्लाह उमरजई, उमेश यादव, शाहरुख खान, सुशांत मिश्रा, कार्तिक त्यागी, मानव सुथार, स्पेंसर जॉनसन।

चोटिल खिलाड़ी/नाम वापस लेने वाले खिलाड़ी: मोहम्मद शमी, रॉबिन मिंज।

लखनऊ सुपर जाइंट्स: केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, काइल मेयर्स, मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुडा, देवदत्त पडिक्कल, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, क्रुणाल पंड्या, युद्धवीर सिंह, प्रेरक मांकड़। यश ठाकुर, अमित मिश्रा, शमर जोसेफ, मयंक यादव, मोहसिन खान, के. गौतम, शिवम मावी, अर्शिन कुलकर्णी, एम. सिद्धार्थ, एश्टन टर्नर, डेविड विली, मोहम्मद। अरशद खान।

चोटिल खिलाड़ी/नाम वापस लेने वाले खिलाड़ी: मार्क वुड।

राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन (कप्तान), जोस बटलर, शिमरोन हेटमायर, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, डोनोवन फरेरा, कुणाल राठौड़, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप सेन, नवदीप सैनी, संदीप शर्मा, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल, एडम जम्पा, आवेश खान, रोवमैन पॉवेल, शुभम दुबे, टॉम कोहलर-कैडमोर, आबिद मुश्ताक, नंद्रे बर्गर।

चोटिल खिलाड़ी/नाम वापस लेने वाले खिलाड़ी: प्रसिद्ध कृष्णा।

दिल्ली कैपिटल्स: ऋषभ पंत (कप्तान), प्रवीण दुबे, डेविड वार्नर, विक्की ओस्टवाल, पृथ्वी शॉ, एनरिक नॉर्टजे, अभिषेक पोरेल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, ललित यादव, खलील अहमद, मिशेल मार्श, इशांत शर्मा। यश ढुल, मुकेश कुमार, ट्रिस्टन स्टब्स, रिकी भुई, कुमार कुशाग्र, रसिख डार, झे रिचर्डसन, सुमित कुमार, शाई होप, स्वास्तिक छिकारा।

चोटिल खिलाड़ी/नाम वापस लेने वाले खिलाड़ी: हैरी ब्रुक, लुंगी एनगिडी।

पंजाब किंग्स: शिखर धवन (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, प्रभसिमरन सिंह, जितेश शर्मा, सिकंदर रजा, ऋषि धवन, लियाम लिविंगस्टोन, अथर्व टाइड, अर्शदीप सिंह, नाथन एलिस, सैम कुरेन, कैगिसो रबाडा, हरप्रीत बराड़, राहुल चाहर, हरप्रीत भाटिया , विद्वाथ कवरप्पा, शिवम सिंह, हर्षल पटेल, क्रिस वोक्स, आशुतोष शर्मा, विश्वनाथ प्रताप सिंह, शशांक सिंह, तनय त्यागराजन, प्रिंस चौधरी, रिले रोसौव।

सनराइजर्स हैदराबाद: पैट कमिंस (कप्तान), अब्दुल समद, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्कराम, मार्को जानसन, राहुल त्रिपाठी, वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, सनवीर सिंह, हेनरिक क्लासेन, भुवनेश्वर कुमार, मयंक अग्रवाल, टी. नटराजन, अनमोलप्रीत सिंह, मयंक मार्कंडेय, उपेंद्र सिंह यादव, उमरान मलिक, नितीश कुमार रेड्डी, फजलहक फारूकी, शाहबाज अहमद, ट्रैविस हेड, वानिंदु हसरंगा, जयदेव उनादकट, आकाश सिंह, जथावेध सुब्रमण्यन।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article