क्रिकेट

IPL 2024, SRH vs MI: ट्रेविस हेड ने खेली तूफानी पारी, सनराइजर्स हैदराबाद के लिए सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले खिलाड़ी

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Mar 27, 2024, 08:32 PM IST

IPL 2024, SRH vs MI, Travis Head Half Century: हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने तूफानी पारी खेली और अपना अर्धशतक भी पूरा किया।

Image

ट्रेविस हेड। (फोटो- IPL/BCCI)

IPL 2024, SRH vs MI, Travis Head Half Century: मुंबई इंडियंस के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने तूफानी पारी खेली। उन्होंने महज 18 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके साथ ही वे सनराइजर्स हैदराबाद के लिए सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 9 चौके और दो लंबे-लंबे छक्के लगाए। ट्रेविस हेड की इस तूफानी पारी की बदौलत सनरादइजर्स हैदराबाद की टीम मजबूत स्थिति में पहुंच गई है।

250 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हेड

वनडे वर्ल्ड कप में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने वाले ट्रेविस हेड ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ अच्छी शुरुआत की। उन्होंने मुंबई के खिलाफ 258.33 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। हेड ने 9 चौके और 3 छक्के की मदद से महज 24 गेंदों पर 62 रन बनाकर आउट हो गए। उनको गेराल्ड कोएत्जी ने नमन धीर के हाथों कैच आउट कराया।

हेड पर ऑक्शन में पैसों की हुई थी बरसात

वनडे वर्ल्ड कप के हीरो रहे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रेविड हेड पर आईपीए 2024 के ऑक्शन में पैसों की बरसात हुई थी। ऑक्शन में हेड का बेस प्राइज 2 करोड़ था, लेकिन कई टीमों के पसंदीदा खिलाड़ी होने के बोली लंबी चली थी। लेकिन अंत में सनराइजर्स हैदराबाद ने बाजी मारी थी। हैदराबाद ने 6 करोड़ 80 लाख रुपए में खरीदा था। बता दें कि उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप के खिताबी मुकाबले में शतकीय पारी खेली थी।

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन

पैट कमिंस (कप्तान), ट्रेविस हेड, मयंक अग्रवाल, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, जयदेव उनादकट।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article