क्रिकेट

SRH VS MI Dream11 Prediction: सनराइजर्स हैदरबाद और मुंबई इंडियंस के बीच आज भिड़ंत, देखें कैसी हो सकती है विस्फोटक ड्रीम-11 टीम

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Mar 28, 2024, 03:12 PM IST

SRH vs MI Dream11 Prediction, Sunrisers Hyderabad vs Mumbai Indians Playing XI: आईपीएल के आठवें मुकाबले में सनराइजर्स हैदरबाद और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला हैदराबद के होम ग्राउंड राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले देखें कैसी हो सकती है आज के मुकाबले की विस्फोटक ड्रीम-11 टीम।

Image

सनराइजर्स हैदरबाद और मुंबई इंडियंस के बीच आज भिड़ंत।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • सनराइजर्स हैदराबाद-मुंबई इंडियंस मैच आज
  • आईपीएल 2024 के आज के मैच की ड्रीम-11 टीम
  • दो नए कप्तानों का होगा आमना-सामना

SRH vs MI Dream11 Prediction in Hindi: आईपीएल के 8वें मुकाबले में पांच बार की चैम्पयिन मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदरबाद के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला खास होने वाला है, क्योंकि दोनों टीमें नए कप्तानों के भरोसे मैदान पर उतरेगी। हालांकि, दोनों टीमों को मौजूदा सीजन में अपने-अपने पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। अंक तालिका में हैदराबाद सातवें नंबर पर है और मुंबई आठवें स्थान पर।

पैट कमिंस की कप्तानी वाली टीम को कोलकाता नाइटराइडर्स से हार मिली थी, जबकि मुंबई इंडियंस को गुजरात टाइटंस से हार का सामना करना पड़ा था। अब दोनों टीमों की नजर पहली जीत पर है। आइए मैच से पहले शानदार ड्रीम-11 पर नजर डालते हैं।

IPL 2024 Match-8, SRH VS MI, सनराइजर्स हैदरबाद और मुंबई इंडियंस (

Sunrisers Hyderabad vs Mumbai Indians Dream11)

दिनांक: 27 मार्च 2024

समय: 7.30 PM

मैदान: राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, हैदराबाद

सनराइजर्स हैदरबाद और मुंबई इंडियंस ड्रीम-11 भविष्यवाणी (Sunrisers Hyderabad vs Mumbai Indians Dream11)

विकेटकीपर: हेनरिक क्लासेन।

बल्लेबाज: रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल,

ऑलराउंडर: हार्दिक पंड्या, एडेन मार्करम, मार्को जानसेन।

गेंदबाज: जसप्रीत बुमराह, पैट कमिंस, गेराल्ड कोएत्जी, टी. नटराजन, मयंक मार्कंडेय।

सनराइजर्स हैदरबाद और मुंबई इंडियंस कप्तान और उप कप्तान

कप्तान: हेनरिक क्लासेन।

उप-कप्तान: जसप्रीत बुमराह।

सनराइजर्स हैदरबाद का स्क्वॉड (Sunrisers Hyderabad Team Squads)

पैट कमिंस (कप्तान), अब्दुल समद, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्कराम, मार्को जानसन, राहुल त्रिपाठी, वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, सनवीर सिंह, हेनरिक क्लासेन, भुवनेश्वर कुमार, मयंक अग्रवाल, टी. नटराजन, अनमोलप्रीत सिंह, मयंक मार्कंडेय, उपेंद्र सिंह यादव, उमरान मलिक, नितीश कुमार रेड्डी, फजलहक फारूकी, शाहबाज अहमद, ट्रैविस हेड, वानिंदु हसरंगा, जयदेव उनादकट, आकाश सिंह, जथावेध सुब्रमण्यन।

मुंबई इंडियंस का स्क्वॉड (Mumbai Indians Team Squads)

हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, एन. तिलक वर्मा, टिम डेविड, विष्णु विनोद, अर्जुन तेंदुलकर, शम्स मुलानी, नेहल वढेरा, जसप्रित बुमरा, कुमार कार्तिकेय, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, जेसन बेहरेनडोर्फ, रोमारियो शेफर्ड, गेराल्ड कोएत्ज़ी, दिलशान मदुशंका, श्रेयस गोपाल, नुवान तुषारा, नमन धीर, अंशुल कंबोज, मोहम्मद नबी, शिवालिक शर्मा।

(*Disclaimer: आईपीएल में सनराइजर्स हैदरबाद और मुंबई इंडियंस की यह प्लेइंग-11 अनुमानित है।)

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article