SRH VS MI, Sunrisers Hyderabad vs Mumbai Indians Match LIVE Telecast Match Online Today: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 8वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम की टक्कर मुंबई इंडियंस से होने वाली है। इस मुकाबले का आयोजन हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में किया जाएगा। ये मैच दोनों ही टीमों के लिए जीतना बेहद जरूरी है।
एकतरफ जहां सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को कोलकाता नाइट राइडर्स ने हराया है। वहीं दूसरी ओर मुंबई इंडियंस की टीम को मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की कमान पैट कमिंस (Pat Cummins) के पास है वहीं मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) करने वाले हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस का मुकाबला कब खेला जाएगा? (Sunrisers Hyderabad vs Mumbai Indians Match Date)
सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस का मुकाबला 27 मार्च 2024 यानी बुधवार को खेला जाएगा।
सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस का मुकाबला कितने बजे शुरू होगा? (Sunrisers Hyderabad vs Mumbai Indians Match Time)
सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस का मुकाबला शाम 7.30 बजे से शुरू होगा। इसके आधे घंटे पहले टॉस होगा।
सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस का मुकाबला कहां खेला जाएगा? (Sunrisers Hyderabad vs Mumbai Indians Match Venue)
सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस का मुकाबला हैदराबाद स्थित राजीव गांधी स्टेडियम में खेला जाएगा।
सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के मुकाबले को टीवी पर कैसे देखें लाइव? (Sunrisers Hyderabad vs Mumbai Indians Match Live Telecast)
सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को आप स्टार स्पोर्ट्स (Star Sports) के विभिन्न चैनलों पर देख सकते हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के मुकाबले को मोबाइल पर कैसे देखें लाइव? (Sunrisers Hyderabad vs Mumbai Indians Match Live Streaming)
सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबले को आप जियो सिनेमा पर देख सकते हैं।
