Ruturaj Gaikwad: मुंबई के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने इतिहास रच दिया। वानखेड़े में खेले गए आईपीएल के 29वें मुकाबले में रुतुराज गायकवाड़ ने 33 गेंद में सीजन का दूसरा अर्धशतक जड़ा। गायकवाड़ ने छक्का लगाकर अपनी फिफ्टी पूरी की। उन्होंने अपनी इस पारी में 3 चौका और 4 छक्के लगाए। गायकवाड़ 40 गेंद में 69 रन की पारी खेलकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और इतने ही छक्के लगाए। उन्हें हार्दिक पांड्या ने मोहम्मद नबी के हाथों कैच कराया। गायकवाड़ ने शिवम दुबे के साथ तीसरे विकेट के लिए 90 रन की साझेदारी की।
सबसे तेज दो हजार रन बनाने वाले भारतीय
रुतुराज गायकवाड़ ने जेराल्ड कोएट्जे के 13वें ओवर की चौथी गेंद पर छक्का लगाकर न केवल अपना अर्धशतक पूरा किया बल्कि आईपीएल इतिहास में उन्होंने अपने 2,000 रन भी पूरा कर लिए। गायकवाड़ ने यह उपलब्धि सबसे कम पारियों में हासिल की और सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले भारतीय बने। उन्होंने 57वीं पारी में यह आंकड़ा पूरा किया।
2000 रन बनाने वाले भारतीय
57 इनिंग - ऋतुराज गायकवाड़
60 इनिंग - केएल राहुल
63 इनिंग - सचिन तेंदुलकर
64 इनिंग - ऋषभ पंत
मैच की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई के सामने 207 रन का विशाल लक्ष्य रखा। रुतुराज गायकवाड़ के अलावा शिवम दुबे ने 38 गेंद में नाबाद 66 रन करी पारी खेली। इन दोनों के अलावा आखिरी ओवर में बल्लेबाजी करने आए एमएस धोनी ने 500 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 4 गेंद में 20 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। धोनी ने हार्दिक पांड्या के ओवर में हैट्रिक छक्के लगाए।
