क्रिकेट

राजस्थान और लखनऊ के मैच

आज (24 March 2024) आईपीएल में डबल-हेडर यानी दो मैचों का दिन है। आज का पहला मैच दोपहर 03:30 बजे राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा। सीजन के चौथे मैच का आयोजन जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में होगा। आइए जानते हैं इस मैच की पिच रिपोर्ट और जयपुर के मौसम का हाल।

Image

राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स पिच और वेदर रिपोर्ट

आईपीएल 2024 में आज के दो मैचों में पहला मुकाबला दोपहर 03:30 बजे से राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा। ये इस सीजन का चौथा मुकाबला होगा। आरआर और एलएसजी के बीच ये मैच जयपुर के प्रतिष्ठितसवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। राजस्थान रॉयल्स की अगुवाई करेंगे भारतीय धुरंधर संजू सैमसन (Sanju Samson) और लखनऊ सुपर जायंट्स टीम की अगुवाई करेंगे केएल राहुल (KL Rahul) जो चोट से उबरकर वापसी कर रहे हैं।

राजस्थान रॉयल्स की टीम आईपीएल के पहले सीजन यानी साल 2008 में चैंपियन बनी थी उसके बाद से खिताबी जीत ही राह देख रही है। आईपीएल के इतिहास में राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की पिछले दो सीजन में एक दूसरे से तीन बार भिड़ंत हुई है। इन सभी मैचों में राजस्थान रॉयल्स का पलड़ा भारी रहा है। तीन में से दो मुकाबले राजस्थान ने और एक में लखनऊ को जीत मिली है।

राजस्थान बनाम लखनऊ

जयपुर की पिच पर आईपीएल 2023 में पहली पारी का औसत स्कोर 172 रन रहा था। ये एक ऐसा मैदान है जहां मैच में टॉस की भूमिका बेहद अहम होती है। पिछले सीजन यहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम तीन मैच में और लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम 2 बार जीत हासिल करने में सफल रही थी। जयपुर की पिच तेज गेंदबाजों की तुलना में स्पिनर्स के लिए ज्यादा मददगार होगी।

आज कैसा रहेगा जयपुर का मौसम

जयपुर में बसंत में मौसम खुशनुमा होता है। रविवारको मैच के दौरान गर्मी रहेगी। अधिकतम तापमान 36 डिग्री के आसपास रहेगा जो रात होते-होते मैच के साथ 33 डिग्री तक आ जाएगा। जयपुर में बारिश की कोई संभावना नहीं है। आसमान पूरी तरह साफ रहेगा।

राजस्थान रॉयल्स की टीम

संजू सैमसन (कप्तान), जोस बटलर, शुभम दुबे, शिम्रोन हेटमायर, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, टॉम कोहलर-कैडमोर, रियान पराग, रोवमैन पॉवेल, कुणाल सिंह राठौड़, रविचंद्रन अश्विन, डोनोवन फरेरा, अवेश खान, ट्रेंट बोल्ट , नांद्रे बर्गर, युजवेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा, नवदीप सैनी, संदीप शर्मा, कुलदीप सेन, आबिद मुश्ताक, तनुश कोटियन।

लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम

केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, निकोलस पूरण, आयुष बडोनी, काइल मेयर्स, मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुडा, देवदत्त पडिक्कल, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, क्रुणाल पंड्या, युद्धवीर सिंह, प्रेरक मांकड़, यश ठाकुर, अमित मिश्रा, शमर जोसेफ, मयंक यादव, मोहसिन खान, के. गौतम, शिवम मावी, अर्शिन कुलकर्णी, एम. सिद्धार्थ, एश्टन टर्नर, मोहम्मद अरशद खान।
Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article