क्रिकेट

IPL 2024, RCB vs LSG Pitch Report, Weather: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर-लखनऊ सुपर जायंट्स मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का ताजा हाल, यहां जानिए

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Apr 2, 2024, 11:49 AM IST

IPL 2024, RCB vs LSG Pitch Report And M Chinnaswamy Stadium, Bengaluru Weather Forecast Today Match In Hindi: आज (2 April 2024) इंडियन प्रीमियर लीग में सीजन का 15वां मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीमों की टक्कर होगी। ये मुकाबला बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। आइए जानते हैं इस आईपीएल 2024 मुकाबले की पिच रिपोर्ट और बेंगलुरू के मौसम का ताजा हाल।

Image

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स पिच रिपोर्ट

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2024 में आज 15वां मुकाबला
  • रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और लखनऊ सुपर जायंट्स की टक्कर
  • बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा मैच

IPL 2024, RCB (Royal Challengers Bangalore) vs LSG (Lucknow Super Giants) Pitch Report And Bengaluru Weather Forecast Today Match: आईपीएल 2024 में आज (2 April 2024) दो धाकड़ टीमों के बीच मुकाबला खेला जाएगा। आमने-सामने होंगी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीमें। अब तक लखनऊ और बैंगलोर की टीमों सफर तकरीबन एक ही जैसा रहा है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तानी फाफ डुप्लेसिस(Faf du Plessis) कर रहे हैं। वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स की कमान भारतीय धुरंधर केएल राहुल (KL Rahul) के हाथों में है। आज का मुकाबला आरसीबी के होम ग्राउंड बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। आज का ये मैच शुरू होगा रात 8 बजे से।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीमों के आईपीएल आंकड़ों की बात करें तो अब तक इन दोनों टीमों के बीच इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में 4 मैच खेले जा चुके हैं। इन मुकाबलों में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने 1 मैच जीता है, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 3 मैचों में जीत हासिल हुई है। मौजूदा सीजन में बैंगलोर ने 3 मैचों में सिर्फ 1 मैच जीता है। वहीं लखनऊ ने 2 मैचों में 1 मैच जीता है। दोनों टीमों के पास एक से एक धाकड़ खिलाड़ी मौजूद हैं जिनमें बैंगलोर की टीम के पास विराट कोहली (Virat Kohli) और कैमरन ग्रीन (Cameron Green) जैसे कई धुरंधर मौजूद हैं। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स के पास खुद कप्तान केएल राहुल के साथ-साथ मार्कस स्टोइनिस (Marcus Stoinis) और पिछले मैच में अपनी गेंदों की रफ्तार से धूम मचाने वाले मयंक यादव (Mayank Yadav) जैसे शानदार टी20 खिलाड़ी मौजूद हैं। अब आपको बताते हैं कि आज इन दोनों टीमों के बीच होने वाले मैच में पिच कैसी रहेगी और कैसी है बेंगलुरू के मौसम की ताजा स्थिति।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स पिच रिपोर्ट (RCB vs LSG Pitch Report)

इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें संस्करण में आज बैंगलोर और लखनऊ की टीमों के बीच खेला जाने वाला मुकाबला बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर आयोजित होना है। इस मैदान की पिच हमेशा से तेज गति से रन बनने के लिए जानी जाती रही है। कई अन्य मैदानों की तुलना में यहां बाउंड्री छोटी होने की वजह से बल्लेबाजों को चौके-छक्के जड़ने में भी आसानी होती है। ये वही मैदान है जहां क्रिस गेल ने आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर (नाबाद 175 रन) बनाया था। यहां पर बैंगलोर की टीम सर्वाधिक 263 रन बना चुकी है और यहां पहले बैटिंग करने वाली टीम का औसत स्कोर तकरीबन 166 रन रहा है। गेंदबाजों में यहां तेज गेंदबाजों से ज्यादा स्पिनर्स ज्यादा कारगर साबित हुए हैं।

इस सीजन में बेंगलुरू में हुए मैचों का हाल (Bengaluru Matches In IPL 2024)

- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर Vs पंजाब किंग्सः पंजाब की टीम ने 6 विकेट पर 176 रनों का स्कोर बनाया। जवाब में बैंगलोर ने 4 विकेट से जीत दर्ज की। मैच में विराट कोहली 49 गेंदों में 77 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच रहे थे।

- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर Vs कोलकाता नाइट राइडर्सः मेजबान बैंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 182 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता की टीम ने 3 विकेट खोकर 16.5 ओवर में ही 7 विकेट से जीत हासिल कर ली। इस मुकाबले में वेस्टइंडीज के सुनील नरायन ने 22 गेंदों में 47 रन बनाए थे और 1 विकेट भी लिया था, वो मैन ऑफ द मैच चुने गए थे।

आज कैसा है बेंगलुरू का मौसम? (Bengaluru Weather Today)

आज लखनऊ सुपर जायंट्स और मेजबान रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच होने वाले मैच से पहले आपको वेन्यू बेंगलुरू के मौसम के बारे में भी बता देते हैं। बेंगलुरू में गर्मी धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है, हालांकि यहां का मौसम बाकी शहरों की तुलना में इतना नहीं सताता। आज यहां मौसम साफ रहने का अनुमान है और बारिश की कोई उम्मीद नहीं है। उमस काफी रहेगी और रात में ये बाद में गेंदबाजी करने वाली टीम के लिए मुश्किलें पैदा कर सकती है। तापमान की बात करें तो आज बेंगलुरू का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेंटीग्रेड तक जाने का अनुमान है, वहीं न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेंटीग्रेड तक रह सकता है।

बैंगलोर और लखनऊ की टीमें (RCB And LSG Squads)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम: फाफ डु प्लेसी (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, विराट कोहली, रजत पाटीदार, अनुज रावत, दिनेश कार्तिक, सुयश प्रभुदेसाई, विल जैक्स, मोहम्मद सिराज, रीस टॉपले, हिमांशु शर्मा, राजन कुमार, कैमरून ग्रीन, अल्ज़ारी जोसेफ, यश दयाल, टॉम कुरेन, लॉकी फर्ग्यूसन, स्वप्निल सिंह, सौरव चौहान, महिपाल लोमरोर, कर्ण शर्मा, मनोज भंडागे, मयंक डागर, विजयकुमार विशक और आकाश दीप।

लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम: केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, निकोलस पूरन, क्रुणाल पंड्या, युद्धवीर सिंह, प्रेरक मांकड़, यश ठाकुर, अमित मिश्रा, शमर जोसेफ, मयंक यादव, मोहसिन खान, के. गौतम, शिवम मावी, अर्शिन कुलकर्णी, एम. सिद्धार्थ, एश्टन टर्नर, मैट हेनरी, अरशद खान, आयुष बदोनी, काइल मेयर्स, मार्कस स्टोइनिस, देवदत्त पडिक्कल, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक और दीपक हुडा।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article