क्रिकेट

CSK Playoffs Chances 2024: गुजरात से हार के बाद क्या चेन्नई प्लेऑफ में नहीं पहुंचेगी, यहां जानिए पूरी गणित

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated May 10, 2024, 11:52 PM IST

CSK Playoffs Chances 2024: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को हार का सामना करना पड़ा। गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 35 रन से हराया। टीम की छठी हार है। इस हार के बाद क्या चेन्नई प्लेऑफ में पहुंच पाएगी। यहां जानिए पूरी गणित...

Image

रुतराज गायकवाड़ और शुभमन गिल। (फोटो- IPL/BCCI)

KEY HIGHLIGHTS
  • गुजरात ने चेन्नई को 35 रन से हराया।
  • चेन्नई की यह 12 मैचों में छठी हार है।
  • इस हार के बाद क्या चेन्नई प्लेऑफ में नहीं पहुंचेगी?

CSK Playoffs Chances 2024: दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में एक बार की चैम्पियन गुजरात टाइटंस के खिलाफ पांच बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स को हार 35 रन से हार का सामना करना पड़ा। टीम की यह 12 मैचों में छठी हार है। इसी हार के साथ चेन्नई की टीम 12 अंक के साथ पॉइंट टेबल में चौथे नंबर पर है। अब टीम का नेट रनरेट 0.491 है। हालांकि, इस हार के बाद भी चेन्नई की प्लेऑफ में जगह बनाने की उम्मीद बरकरार है।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 231 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी चेन्नई की टीम ने निर्धारित ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए।

दोनों मैच जीतने होंगे चेन्नई को

पांच बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स के पार प्लेऑफ में पहुंचने का अनुभन अन्य टीमों से ज्यादा है। रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली टीम चेन्नई की टीम के पास अभी भी प्लेऑफ में पहुंचे की उम्मीद बरकरार है। इसके लिए टीम को बचे दोनों मुकाबलों को अच्छे नेट रनरेट के साथ जीतना होगा, तभी टीम प्लेऑफ में जगह पक्की कर पाएगी। वहीं, गुजरात के खिलाफ हार के बाद भी टीम का नेट रनरेट पॉजिटिव में है।

पिछले पांच मैचों में सिर्फ दो जीत

आईपीएल के मौजूदा सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत अच्छी हुई थी। लेकिन कुछ मैचों में हार के बाद टीम पॉइंट टेबल में नीचे आ गई। चेन्नई के पिछले पांच मैचों पर नजर डालें तो टीम को सिर्फ दो मुकाबले में जीत मिली है, जबकि तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।

चेन्नई सुपर किंग्स का स्क्वॉड

रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), एमएस धोनी (विकेटकीपर), अरावेली अवनीश, अजिंक्य रहाणे, शेख रशीद, मोईन अली, शिवम दुबे, आरएस हंगरगेकर, रविंद्र जडेजा, अजय जादव मंडल, डेरिल मिचेल, रचिन रविंद्र, मिशेल सैंटनर, निशांत सिंधु , दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, मुकेश चौधरी, मथीशा पाथिराना, सिमरजीत सिंह, प्रशांत सोलंकी, शार्दुल ठाकुर, महेश तीक्ष्णा और समीर रिजवी।
शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article