IPL 2024: आईपीएल 2024 का सीजन एक ऐतिहासिक सीजन बनता जा रहा है। इस सीजन ऐसे-ऐसे रिकॉर्ड बन रहे हैं जो पहली बार है। 16 साल के आईपीएल इतिहास में जो नहीं हुआ वह इस बार हो रहा है। बैटर अलग ही लेवल की बैटिंग कर रहे हैं, नतीजा सबसे महंगा गेंदबाज हर मैच में महंगा ही साबित हो रहा है। इस सीजन में सनराइडर्स हैदराबाद ने टी20 क्रिकेट का सबसे बड़ा टोटल जोकि 287 रन है, खड़ा किया। इसके अलावा इसी टीम ने पावरप्ले में भी सर्वाधिक 125 रन बनाया।
लेकिन आज बात इन रिकॉर्ड से हटकर करेंगे और जानेंगे कि इस सीजन की विस्फोटक बल्लेबाजी करने में कौन सी टीम सबसे आगे रही है या यूं कहें कि किस टीम ने सर्वाधिक 200 प्लस का आंकड़ा छूआ है। इस सूची में पहला नाम कोलकाता नाईट राइडर्स का है। नाइट राइडर्स ने इस सीजन 4 बार 200 प्लस का स्कोर बनाया है जिसमें से उसे 2 बार जीत मिली है और 2 बार उसे हार का सामना करना पड़ा है।
सूची में दूसरे नंबर पर सनराजर्स हैदराबाद की बारी है जिसके ओपनिंग जोड़ी ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने कहर मचाया हुआ है। हैदराबाद ने भी सीजन में 4 बार 200 प्लस का आंकड़ा छूआ है। 4 में से 3 बार टीम को जीत मिली है और केवल एक मुकाबले में उसे हार का सामना करना पड़ा है।
इन दो टीम के अलावा चेन्नई सुपर किंग्स ने 3 बार, मुंबई और आरसीबी ने 2-2 बार 200 प्लस का आंकड़ा छूआ है। दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब, राजस्थान और लखनऊ ने 1-1 बार 200 प्लस का आंकड़ा छूआ। केवल गुजरात टाइटंस एकमात्र टीम है जो एक बार भी 200 का आंकड़ा नहीं छू पाई है।
IPL 2024 में 200 प्लस स्कोर करने वाली टीमें
कोलकाता नाईट राइडर्स- 4 बार
सनराइजर्स हैदराबाद- 4 बार
चेन्नई सुपर किंग्स- 3 बार
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु- 2 बार
मुंबई इंडियस - 2 बार
दिल्ली कैपिटल्स- 1 बार
पंजाब किंग्स- 1 बार
लखनऊ सुपर जायंट्स-1 बार
राजस्थान रॉयल्स - 1 बार
