क्रिकेट

IPL 2024, MI vs RR: इंग्लैंड के खिलाफ हीरो रहे यशस्वी का फ्लॉप शो जारी, चूके तगड़े रिकॉर्ड से

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Apr 1, 2024, 10:30 PM IST

IPL 2024, MI vs RR, Mumbai Indians against Rajasthan Royals, Yashasvi Jaiswal Continuous Flop Show: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस और एक बार की चैम्पियन राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल बड़ी पारी नहीं खेल पाए। मौजूदा आईपीएल में उनका फ्लॉप शो जारी है।

Image

यशस्वी जायसवाल। (फोटो- IPL/BCCI)

KEY HIGHLIGHTS
  • मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स
  • मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया मैच
  • यशस्वी जायसवाल का बल्ला फिर रहा शांत

IPL 2024, MI vs RR, Yashasvi Jaiswal Continuous Flop Show: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मुकाबले में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने वाले युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का फ्लॉप शो जारी है। यशस्वी मुंबई के खिलाफ एक बार फिर बड़ी पारी खेलने से चूक गए। वानखेड़े स्टेडियम में ओपनिंग करने आए यशस्वी जायसवाल ने सिर्फ 6 गेंदों का सामना किया और दो चौके की मदद से वे 10 रन बनाकर आउट हो गए। अंडर-19 वर्ल्ड कप में घातक गेंदबाजी करने वाले क्वेना मफाका ने अपने ओवर की अंतिम गेंद पर पर टिम डेविड के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेज दिया।

इन टीमों के खिलाफ भी शांत रहा था बल्ला

राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का बल्ला मौजूदा सीजन में शांत देखने को मिला है। यशस्वी आईपीएल के मौजूदा सीजन में 3 मैच खेले हैं और सिर्फ 39 रन बना पाए हैं। मुंबई से पहले यशस्वी ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 12 गेंदों पर 3 चौके और एक छक्के की मदद से 24 रन बनाए थे। इसके अगले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 7 गेंदों पर एक चौके की मदद से सिर्फ 5 रन बनाए थे।

पिछले सीजन में टॉप-5 स्कोरर लिस्ट में थे शामिल

यशस्वी जायसवाल का बल्ला पिछले सीजन यानी आईपीएल के 16वें सीजन में जमकर चला था। उन्होंने 14 मैचों में 163.61 की स्ट्राइक रेट और 48.08 की औसत से रन बनाए थे। उन्होंने एक शतक और 5 अर्धशतकीय पारी की मदद से कुल 625 रन बनाए थे। वे टॉप-5 टॉप स्कोरर की लिस्ट में 5वें नंबर पर रहे थे।

200 ब्राउंड्री पूरा नहीं कर पाए यशस्वी

यशस्वी जायसवाल के पास वानखेड़े स्टेडियम पर अपने नाम एक तगड़ा रिकॉर्ड दर्ज करने का मौका था, लेकिन वे चूक गए। उन्होंने आईपीएल में 39 मैचों में कुल 148 चौके और 49 छक्के जड़े थे और मुंबई के खिलाफ तीन बाउंड्री लगाते ही वह आईपीएल में 200 बाउंड्री पूरा कर लेते, लेकिन वे मुंबई के खिलाफ 2 बाउंड्री जड़ने के बाद आउट हो गए। अब वे आईपीएल में 200 बाउंड्री पूरा करने से सिर्फ एक कदम दूर हैं।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article