Lucknow Super Giants: केएल राहुल की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम तीसरा बार आईपीएल के सालाना दंगल में उतरने को तैयार है। पिछले सीजन चोट की वजह से केएल राहुल बीच सीजन टीम से अगल हो गए थे। उस चोट से उबरने में उन्हें काफी वक्त लगा और विश्व कप 2023 में शानदार फॉर्म के साथ टीम इंडिया में वापस लौटे। इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के बाद के राहुल चोटिल होकर टीम से बाहर हो गए थे। अब आईपीएल से पहले एनसीए से फिटनेस सर्टिफिकेट पाने के बाद केएल राहुल लखनऊ सुपर जायंट्स की कमान संभालने को तैयार हैं। विंडीज के पूर्व कप्तान निकोलस पूरन को लखनऊ का उप-कप्तान बनाया गया है।
बल्लेबाजी है बेहद मजबूत (LSG Strong Batting)
लखनऊ सुपर जायंट्स की सबसे बड़ी ताकत उनकी बल्लेबाजी है। लखनऊ की टीम में केएल राहुल, क्विंटन डिकॉक, निकोलस पूरन, काइल मेयर्स और आयुष बदोनी जैसे बल्लेबाज हैं। आईपीएल 2023 में काइल मेयर्स ने आईपीएल डेब्यू किया और शानदार प्रदर्शन के बल पर क्विंटन डिकॉक के लिए मुसीबत खड़ी कर दी थी। मेयर्स ने 13 मैच में 144.10 के स्ट्राइकरेट से 379 रन बनाए थे। क्विंटन डिकॉक ने विश्व कप 2023 में शानदार प्रदर्शन के बाद भारत वापस लौट रहे हैं। टीम को उनसे उसी फॉर्म को दोहराने की उम्मीद हैं। देवदत्त पडिक्कल रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बल पर टेस्ट डेब्यू कर चुके हैं। वो भी शानदार फॉर्म में हैं। ऐसे में बल्लेबाजी में संयोजन और संतुलन बनाने का काम टीम मैनेजमेंट को करना है। टीम की बल्लेबाजी में एक कमजोर पक्ष बांए हाथ के बल्लेबाजों की भरमार है जिसे विरोधी टीमें ऑफ स्पिनर्स से काउंटर करेंगी। इस समस्या से लखनऊ कैसे पार पाती है ये देखने वाली बात होगी क्योंकि टीम कोच जस्टिन लैंगर भी बांए हाथ के बल्लेबाज रहे हैं।

लखनऊ सुपर जायंट्स (IPL)
शानदार है पॉवरहिटिंग
लखनऊ के पास निकोलस पूरन और मार्कस स्टोइनिस जैसे दो बड़े पॉवरहिटर हैं जो अपने बल्ले से आखिरी ओवरों में मैच का रुख अकेले बदलने का माद्दा रखते हैं। पूरन ने पिछले सीजन आरसीबी के खिलाफ 19 गेंद में 62 रन की पारी खेलकर सबको आगाह कर दिया था। इस बार भी उनसे ऐसे ही खेल की आशा लखनऊ को है। स्टोइनिस आखिरी के ओवरों में मैच फिनिश करने में महारथ हासिल है। ऐसे में ये दोनों खिलाड़ियों विरोधियों के जबड़े से कई बार जीत छीन लाएं तो किसी को आश्चर्य नहीं होना चाहिए।
गेंदबाजी रही थी कमजोर कड़ी
लखनऊ की गेंदबाजी पिछले सीजन बेहद कमजोर नजर आई थी। मार्क वुड के अलावा और कोई गेंदबाज अपनी छाप नहीं छोड़ पाया था। मार्क वुड इस बार लखनऊ के साथ नहीं हैं ऐसे में मोहसिन खान, यश ठाकुर जैसे युवा भारतीय गेंदबाजों को भी टीम में गेंदबाजी की जिम्मा संभालना होगा। क्योंकि चार विदेशी खिलाड़ियों में से तीन बल्लेबाजों डिकॉक, पूरन और मेयर्स हो सकते हैं। ऐसे में वुड का जगह टीम में आए शमर जोसेफ ही शुरुआती मैचों में एकादश में नजर आ सकते हैं। नवीन उल हक भी गेंदबाजी में अपनी छाप एक बार फिर छोड़ने के लिए तैयार हैं।

रवि बिश्नोई (साभार IPL)
नीलामी में मजबूत किया टॉप ऑर्डर और पेस अटैक
आईपीएल नीलामी में लखनऊ सुपर जायंट्स ने युवा तेज गेंदबाज शिवम मावी को 6.40 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था। विंडीज की युवा सनसनी शमर जोसेफ भी टीम के साथ हैं। इसके अलावा एम सिद्धार्थ(2.4 करोड़), डेविड विली(2 करोड़), एश्टर टर्नर(1 करोड़), अर्शिन कुलकर्णी(20 लाख) और मोहम्मद अर्शद खान(20 लाख) को अपनी टीम में शामिल किया था। लखनऊ ने अपनी कोर टीम में बड़ा बदलाव देवदत्त पडिक्कल के ट्रेड के रूप में किया है। जिसे उन्होंने राजस्थान रॉयल्स से आवेश खान के बदल हासिल किया। लखनऊ ने अपने टॉप ऑर्डर को मजबूत करने की कोशिश पडिक्कल को खरीदकर की है। वहीं तेज गेंदबाजी को शिवम मावी और डेविड विली को टीम में शामिल करके मजबूत करने की कोशिश की है। मावी और विली दोनों ही निचले क्रम पर बल्ले से योगदान देने की क्षमता रखते हैं।
स्पिन आक्रमण है मजबूत
लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम(IPL 2024, Lucknow Super Giants Full Squad)
केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, काइल मेयर्स, मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुड्डा, देवदत्त पडिक्कल, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, क्रुणाल पंड्या, युद्धवीर सिंह, प्रेरक मांकड़, यश ठाकुर, अमित मिश्रा, शमर जोसेफ, मयंक यादव, मोहसिन खान, के गौतम, शिवम मावी, अर्शिन कुलकर्णी, एम. सिद्धार्थ, एश्टन टर्नर, डेविड विली, मोहम्मद अरशद खान।
