क्रिकेट

IPL 2024 Latest Update: आईपीएल 2024 से बाहर हुआ लखनऊ का ये खिलाड़ी

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 3, 2024, 04:10 PM IST

IPL 2024, Shivam Mavi Out Of IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2024) से एक और खिलाड़ी के बाहर होने की खबर है। ताजा नाम लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाड़ी शिवम मावी का है जो चोट से उबर ना पाने की वजह से पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

Image

लखनऊ सुपर जायंट्स (BCCI/IPLT20)

KEY HIGHLIGHTS
  • लखनऊ सुपर जायंट्स को लगा झटका
  • आईपीएल 2024 से बाहर हुआ लखनऊ का धुरंधर
  • शिवम मावी चोटिल होने की वजह से टूर्नामेंट से बाहर

लखनऊ सुपर जाइंट्स के तेज गेंदबाज शिवम मावी (Shivam Mavi) पसली की चोट से उबरने में नाकाम रहे और इस कारण वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के वर्तमान सत्र में नहीं खेल पाएंगे। इस 25 वर्षीय खिलाड़ी ने अपना अंतिम प्रतिस्पर्धी मैच पिछले साल अगस्त में खेला था। वह उत्तर प्रदेश की तरफ से घरेलू सत्र में एक भी मैच नहीं खेल पाए थे लेकिन वह लखनऊ सुपर जाइंट्स के सत्र से पहले लगाए गए अभ्यास शिविर में शामिल हुए थे। मावी पिछले साल अगस्त में चोटिल हो गए थे।

लखनऊ की फ्रेंचाइजी ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा,‘‘यह प्रतिभाशाली तेज गेंदबाज नीलामी के बाद हमसे जुड़ गया था और हमारे सत्र पूर्व लगाए गए शिविर का हिस्सा था। वह इस सत्र के लिए हमारी टीम का अहम हिस्सा था, इसलिए हम और शिवम दोनों निराश हैं कि उनका सत्र इतनी जल्दी खत्म हो गया।’’

Shivam Mavi Out Of LSG

Shivam Mavi Out Of LSG

भारत की तरफ से 6 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले मावी 2023 में गुजरात टाइटंस की तरफ से एक भी मैच में नहीं खेल पाए थे। लखनऊ ने पिछली नीलामी में उन्हें 6.4 करोड़ रुपए में खरीदा था।

End of Article