क्रिकेट

'कोई नहीं लेगा तो हम ले लेंगे..' कौन है रांची का क्रिस गेल, जिसके पिता से MS Dhoni ने किया था वादा

MS Dhoni promised Robin Minz Father: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के ऑक्शन से पहले महेंद्र सिंह धोनी ने रांची के क्रिस गेल के नाम से मशहूर खिलाड़ी के पिता से एक खास वादा किया था जिसका खुलासा अब हो गया है।

Image

रॉबिन मिंज एमएस धोनी (फोटो- robin minz/ipl twitter)

MS Dhoni promised Robin Minz Father: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के लिए आयोजित किया गया ऑक्शन अब समाप्त हो गया है। इस नीलामी में जहां पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क जैसे ऑस्ट्रेलियाई दिग्गजों को 20 करोड़ से भी ज्यादा रुपए मिले। वहीं दूसरी ओर कई भारतीय युवा सितारे भी थे जिन पर टीमों ने करोड़ों रुपए बरसा दिए। इन्हीं में से एक थे रांची के रहने वाले रॉबिन मिंज। जिन्हें गुजरात टाइटंस ने 3.4 करोड़ रुपए की मोटी रकम में अपने साथ शामिल किया है।

रॉबिन मिंज को रांची का क्रिस गेल कहा जाता है। उन्हें अगर गुजरात टाइटंस नहीं खरीदती तो शायद वे चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते नजर आ सकते थे। दरअसल युवा बल्लेबाज के पिता से खुद महेंद्र सिंह धोनी ने ये वादा किया था कि अगर कोई नहीं खरीदेगा तो उनके बेटे को सीएसके अपने साथ शामिल कर लेगी।

धोनी ने किया था वादा, पिता ने किया खुलासा

एक इंटरव्यू में मिंज के पिता फ्रांसिस ने एक दिल छू लेने वाले वादे का खुलासा किया जो एमएस धोनी ने उनसे किया था।इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में फ्रांसिस मिंज ने कहा कि एक बार एमएस धोनी ने एयरपोर्ट पर उनसे एक वादा किया था कि अगर आईपीएल 2024 की नीलामी में उन्हें किसी ने नहीं चुना, तो वह सुनिश्चित करेंगे कि सीएसके रॉबिन मिंज को चुने।

रॉबिन के पिता ने कहा कि “मैं हाल ही में हवाई अड्डे पर धोनी से मिला था। उन्होंने मुझसे कहा फ्रांसिस जी कोई नहीं लेगा तो हम ले लेंगे।फ्रांसिस ने एक सीआईएसएफ जवान की दिल छू लेने वाली कहानी भी साझा की, जो उनके पास आया और उन्हें गले लगाया और करोड़पति बनने के लिए बधाई दी।फ्रांसिस ने कहा कि 'एक सीआईएसएफ जवान मेरे पास आया और मुझे गले लगाते हुए कहा, 'अरे फ्रांसिस सर, आप तो करोड़पति बन गए।'

रांची के गेल के नाम से मशहूर हैं रॉबिन

रॉबिन मिंज के बारे में बात करते हुए, उनके एक कोच आसिफ हक ने कहा कि युवा कीपर-बल्लेबाज को रांची के क्रिस गेल के रूप में जाना जाता है, क्योंकि यूनिवर्स बॉस की तरह, वह भी बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और गेंद को लंबी दूरी तर भेज सकते हैं।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article