क्रिकेट

KKR vs SRH: अंतिम ओवर में घबराए हुए थे हर्षित राणा, फिर कप्तान अय्यर ने ऐसे किया शांत

Shreyas Iyer on Harshit Rana: सनराइजर्स हैदराबाद के जबड़े से जीत छीनने वाले हर्षित राणा अंतिम ओवर से पहले घबराए हुए थे। हालांकि उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर का साथ प्राप्त था जिन्होंने युवा बॉलर को आसानी से शांत कर दिया।

Image

हर्षित राणा (फोटो- IPL/BCCI)

Shreyas Iyer on Harshit Rana: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए अपने पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडडर्स ने रोमांचक तरीके से जीत दर्ज कर ली। इस मैच में अंतिम ओवर की खास भूमिका रही। आखिरी ओवर करने आए हर्षित राणा ने 13 रन बचा लिए और सभी को अपना मुरीद बना लिया। मैच के बाद हालांकि कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने खुलासा किया कि हर्षित राणा घबराए हुए थे ऐसे में उन्होंने युवा गेंदबाज के पास जाकर उसे शांत किया।

कोलकाता में अपनी जीत के बाद बोलते हुए, अय्यर ने कहा कि उन्होंने अपने अंतिम ओवर से पहले राणा से बात की और उन्हें शांत करने की कोशिश की। राणा ने केवल सात रन दिए और अंतिम ओवर में हेनरिक क्लासेन और शाहबाज़ अहमद को आउट करके केकेआर को रोमांचक जीत दिलाई। उन्होंने पैट कमिंस को भी अंतिम गेंद पर रन नहीं बनाने दिए।

श्रेयस अय्यर ने ऐसे किया राणा को शांत

मैच के बाद कप्तान अय्यर ने कहा कि “17वें ओवर से ही मेरे पेट में तितलियां घूम रही थीं, ईमानदारी से कहूं तो अंतिम ओवर में मुझे लगा कि कुछ भी हो सकता है, क्योंकि केवल 13 रन चाहिए थे और हमारे पास शायद उस समय गेंदबाजी करने वाला सबसे अनुभवी गेंदबाज नहीं था, लेकिन मुझे उस पर भरोसा था और मैंने उससे कहा कि आप अपना समर्थन करें।'

उन्होंने आगे कहा कि “ईमानदारी से कहूं तो जब वह (हर्षित राणा) अंतिम ओवर फेंकने के लिए आ रहा था तो जब मैंने उसकी आंखों में देखा तो वह थोड़ा घबरा गया था, मैंने उससे कहा कि यह तुम्हारा क्षण है दोस्त, अगर हम हार भी गए तो ठीक है और बस अपना समर्थन करो और जो भी मैं कहूं उस पर अमल करो।'

कमिंस ने की क्लासेन-रसेल की तारीफ

इस बीच हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने कहा कि जब आंद्रे रसेल आगे बढ़ते हैं तो उन्हें रोकना वाकई मुश्किल होता है, साथ ही उन्होंने क्लासेन को शानदार पारी खेलने का श्रेय दिया। रसेल ने 25 गेंद में 64 रन बनाकर केकेआर को पहली पारी में 7 विकेट पर 208 रन पर पहुंचाया और क्लासेन ने 29 गेंद में 63 रन बनाकर एसआरएच को लगभग जीत दिला दी।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article