क्रिकेट

IPL 2024, DC vs RCB Pitch Report, Weather: दिल्ली-बेंगलोर मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का ताजा हाल, यहां पर जानिए

IPL 2024, DC vs RCB Pitch Report And M Chinnaswamy Stadium, Bengaluru Weather Forecast Today Match In Hindi: इंडियन प्रीमियर लीग में आज (12 मई 2024) दो मुकाबले खेले जाएंगे। दिन का दूसरा मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के घर एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच खेला जाएगा। मेजबान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और मेहमान दोनों टीमों के लिए ये मुकाबला करो या मरो का है। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स दोनों के लिए जीत जरूरी है। ऐसे में इस मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होगी। ऐसे में आइए जानते हैं कि एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रविवार रात को खेले जाने वाले मुकाबले में कैसा होगा पिच का हाल और आज कैसा होगा बेंगलुरू के मौसम का हाल।

Image

दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर पिच और वेदर रिपोर्ट

KEY HIGHLIGHTS
  • रविवार को खेला जाएगा आईपीएल 2024 का 62वां मुकाबला
  • आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगी भिड़ंत
  • बेंगलुरू में रविवार शाम है बारिश की संभावना

IPL 2024, DC (Delhi Capitals) vs RCB (Royal Challengers Bangalore) Pitch Report And Bengaluru Weather Forecast Today: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 62वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर से होने वाली है। बेंगलुरू स्थित एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आयोजित मैच में आरसीबी की कप्तानी फॉफ डुप्लेसी(Faf du Plessis) कर रहे हैं। वहीं दिल्ली की कप्तानी ऋषभ पंत पर एक मैच का प्रतिबंध लगने के बाद अक्षर पटेल (Axar Patel) संभाल रहे है। ये मुकाबला बेंगलुरू के होम ग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। ये मुकाबला मेजबान आरसीबी और मेहमान दिल्ली दोनों के लिए करो या मरो का है। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए दोनों ही टीमों को इस मैच में जीत दर्ज करनी होगी। जो टीम इस मुकाबले को गंवाएगी उसके लिए प्लेऑफ के दरवाजे तकरीबन बंद हो जाएंगे हालांकि आरसीबी के लिए ये जीत ज्यादा जरूरी है क्योंकि उसके खाते में 12 मैच में केवल 5 जीत है। वहीं दिल्ली 12 में से 6 मैच जीत चुकी है। ऐसे में आइए जानते हैं रविवार शाम कैसी रहेगी एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच और बेंगलुरू के मौसम का हाल?

अंक तालिका में नजर डालें तो आरसीबी की टीम 12 मैच में 5 जीत और 7 हार के बाद अंक तालिका में सातवें पायदान पर है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम 12 मैच में 6 जीत और 6 हार के साथ पांचवें स्थान पर। आरसीबी का नेट रन रेट 0.217 का है वहीं दिल्ली कैपिटल्स का -0.316। आरसीबी की टीम विजय रथ पर सवार है। पिछले पांच मैच में से 4 में उसे जीत मिली है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने पिछले पांच मैच में तीन में जीत दर्ज की। ऐसे में दोनों के बीच कांटे की टक्कर बेंगलुरू में देखने को मिलेगी। दोनों टीमें किसी भी सूरत में इस मुकाबले को नहीं गंवाना चाहेगी। अगर आरसीबी को इस मैच में हार मिलेगी तो उसके लिए प्लेऑफ के दरवाजे बंद हो जाएंगे।

दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर बेंगलुरू पिच रिपोर्ट (DC vs RCB Pitch Report)

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रनों का अंबार लगता है। इस मैदान पर आरसीबी और हैदराबाद के बीच खेले गए मुकाबले एक मैच में आईपीएल में सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड बना तो किसी को आश्चर्य नहीं हुआ। लेकिन इसके अलावा इस मैदान पर खेले गए चार मैच में कोई टीम 200 रन के आंकड़े को भी नहीं छू सकी। चिन्नास्वामी की पिच पर मौजूदा सीजन में गेंदबाजों को मदद मिली है। जहां आरसीबी ने गुजरात को 147 रन पर भी ढेर कर दिया। ऐसे में रविवार रात ये देखना रोचक होगा कि उस मुकाबले की तरह तेज गेंदबाजों को मदद करती है या नहीं।

आज कैसा है बेंगलुरू का मौसम (Bengaluru Weather Today)

रविवार शाम बेंगलुरू में खेले जाने वाले मुकाबले में बारिश बाधा डाल सकती है। रविवार को टॉस दौरान बारिश की संभावना 43 प्रतिशत है। बारिश की संभावना मैच दर मैच बढ़ती जाएगी। 9 बजे यह बढ़कर 51 प्रतिशत हो जाएगी और ह्यूमिडिटी भी ज्यादा होगा। ऐसे में अगर मैच नहीं हुआ तो आरसीबी का सफर समाप्त हो जाएगा।

दोनों टीमों के स्क्वॉड (DC vs RCB Squad)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर(Royal Challengers Bengalore):

फॉफ डुप्लेसी (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, विराट कोहली, रजत पाटीदार, अनुज रावत, दिनेश कार्तिक, सुयश प्रभुदेसाई, विल जैक्स, महिपाल लोमरोर, कर्ण शर्मा, मनोज भंडागे, मयंक डागर, विजयकुमार विशक, आकाश दीप। मोहम्मद सिराज, रीस टॉपले, हिमांशु शर्मा, राजन कुमार, कैमरून ग्रीन, अल्ज़ारी जोसेफ, यश दयाल, टॉम कुरेन, लॉकी फर्ग्यूसन, स्वप्निल सिंह, सौरव चौहान।

दिल्ली कैपिटल्स(Delhi Capitals Squad):

ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), डेविड वार्नर, पृथ्वी साव, यश ढुल, अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल, ललित यादव, मिशेल मार्श, प्रवीण दुबे, विक्की ओस्टवाल, एनरिक नोर्किया, कुलदीप यादव, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, खलील अहमद, इशांत शर्मा, मुकेश कुमार, ट्रिस्टन स्टब्स, रिकी भुई, कुमार कुशाग्र, रसिख डार, झाय रिचर्डसन, सुमित कुमार, स्वास्तिक चिकारा, शाई होप।
Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article