क्रिकेट

IPL 2024, DC vs GT Dream11 Prediction: दिल्ली और गुजरात का मुकाबला आज, मैच से पहले चुनें ड्रीम इलेवन टीम

DC vs GT Dream11 Prediction, Delhi Capitals vs Gujarat Titans Playing XI: आईपीएल में आज दिल्ली और गुजरात का मुकाबला है। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। प्वाइंट्स टेबल में गुजरात फिलहाल 6 मुकाबले में 4 जीतकर दूसरे पायदान पर है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स की टीम 6 में से 5 मुकाबला जीती है और वह टॉप पर है।

Image

गुजरात और दिल्ली की ड्रीम इलेवन टीम (साभार-TNN)

DC vs GT Dream11 Prediction, Delhi Capitals vs Gujarat Titans Playing XI: आईपीएल में आज डबल हेडर मुकाबले होने हैं। पहले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स का सामना गुजरात टाइटंस से होगा जबकि दूसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा। बात पहले मुकाबले की करें तो गुजरात अपने होम ग्राउंड पर दिल्ली के खिलाफ उतरेगी। प्वाइंट्स टेबल में गुजरात फिलहाल 6 मुकाबले में 4 जीतकर दूसरे पायदान पर है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स की टीम 6 में से 5 मुकाबला जीती है और वह टॉप पर है। दिल्ली पिछला मुकाबला सुपर ओवर में जीती है और उसके हौसले बुलंद हैं वहीं गुजरात टाइटंस को पिछले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। गुजरात की टीम को लखनऊ के हाथों ये हार मिली थी।

दिल्ली के इन खिलाड़ियों पर नजर (Watch Out Player in Delhi Capitals)

अक्षर पटेल की कप्तानी में टीम इस बार कमाल का प्रदर्शन कर रही है। बल्लेबाजी में केएल राहुल टीम का नेतृत्व कर रहे हैं जो गेंदबाजी में मिचेल स्टार्क लगातार अच्छी बॉलिंग कर रहे हैं। राहुल 5 मैच में 59 की औसत से 238 रन बना चुके हैं, जबकि दूसरे और तीसरे नंबर पर क्रमश: अभिषेक पोरेल और ट्रिस्टन स्टब्स हैं। पोरेल ने 156 और स्टब्स ने 152 रन बनाए हैं।

गेंदबाजी में कुलदीप यादव इस टीम के सबसे सफल बॉलर हैं। उन्होंने 6 मैच में सर्वाधिक 11 विकेट चटकाए हैं। दूसरे नंबर पर मिचेल स्टार्क हैं, जिन्होंने अपनी खतरनाक स्पेल से राजस्थान के खिलाफ जीत में अहम भूमिका निभाई थी। स्टार्क 6 मैच में 10 विकेट चटका चुके हैं। 7 विकेट लेकर विप्रज निगम तीसरे नंबर पर हैं।

गुजरात के इन खिलाड़ियों पर नजर (Watch Out Player Gujarat Titans)

गुजरात की टीम भी इस बार गिल की कप्तानी में शानदार खेल का प्रदर्शन कर रही है। गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में यह टीम अच्छा कर रही है। बल्लेबाजी की बात करें तो साई सुदर्शन इस टीम के सबसे सफल बल्लेबाज हैं तो गेंदबाजी में 3-3 गेंदबाज 10 विकेट चटका चुके हैं। साई सुदर्शन 55 की औसत से 329 रन बना चुके हैं। दूसरे और तीसरे नंबर पर जोस बटलर और शुभमन गिल हैं। बटलर के नाम 218 और गिल के नाम 208 रन हैं। मिडिल ऑर्डर में यह टीम थोड़ा बहुत संघर्ष कर रही है।

गेंदबाजी में प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज धमाल कर रहे हैं तो स्पिनर के तौर पर साई किशोर 10 विकेट चटका चुके हैं। राशिद खान की खराब फॉर्म अगर इस टीम को नहीं खल रही है तो इसके पीछे का कारण साई किशोर ही हैं।

दिल्ली और गुजरात की ड्रीम इलेवन टीम (GT vs DC Dream 11 Team)

रोल खिलाड़ी
विकेटकीपर जोस बटलर, केएल राहुल
बैटर शुभमन गिल, साई सुदर्शन, ट्रिस्टन स्टब्स
ऑलराउंडर अक्षर पटेल, साई किशोर
गेंदबाज मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव
कप्तान केएल राहुल
उप-कप्तान साई सुदर्शन

दिल्ली और गुजरात की ड्रीम इलेवन टीम (GT vs DC Dream 11 Team-2)

रोल खिलाड़ी
विकेटकीपर जोस बटलर, केएल राहुल
बैटर शुभमन गिल, साई सुदर्शन
ऑलराउंडर अक्षर पटेल, साई किशोर, विप्रज निगम
गेंदबाज मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, राशिद खान
कप्तान साई सुदर्शन
उप-कप्तान विप्रज निगम

दिल्ली और गुजरात की ड्रीम इलेवन टीम (GT vs DC Dream 11 Team-3)

रोल खिलाड़ी
विकेटकीपर जोस बटलर, केएल राहुल, अभिषेक पोरेल
बैटर शुभमन गिल, साई सुदर्शन, ट्रिस्टन स्टब्स
ऑलराउंडर अक्षर पटेल, विप्रज निगम
गेंदबाज मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज
कप्तान केएल राहुल
उप-कप्तान शुभमन गिल

दिल्ली और गुजरात की टीमें-

दिल्ली की टीम- अक्षर पटेल (कप्तान), फाफ डु प्लेसी, करुण नायर, समीर रिजवी, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, आशुतोष शर्मा, केएल राहुल, अभिषेक पोरेल, डोनोवन फरेरा, ट्रिस्टन स्टब्स, माधव तिवारी, त्रिपुराना विजय, मनवंत कुमार, विप्रज निगम, अजय मंडल, दर्शन नालकंडे, मुकेश कुमार, मोहित शर्मा, टी नटराजन, मिशेल स्टार्क, दुष्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव।

गुजरात की टीम- बी साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शाहरुख खान, शेरफेन रदरफोर्ड, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ईशांत शर्मा, वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, महिपाल लोमरोर, अरशद खान, जयंत यादव, निशांत सिंधु, कुलवंत खेजरोलिया, गेराल्ड कोएत्ज़ी, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र, गुरनूर बराड़, करीम जनत।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article