क्रिकेट

IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स को लगा बड़ा झटका, सीजन से ठीक पहले कंगारू खिलाड़ी ने नाम लिया वापस

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Mar 21, 2024, 05:40 PM IST

राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ लेग स्पिनर एडम जंपा ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए 17वें सीजन के आदाज से ठीक पहले अपना नाम आईपीएल से वापस ले लिया है।

Image

एडम जंपा और संजू सैमसन(साभार IPL/BCCI)

जयपुर: इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन के आगाज से ठीक एक दिन पहल राजस्थान रॉयल्स को बड़ा झटका लगा है। राजस्थान के लिए खेलने वाले ऑस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर एडम जंपा ने आईपीएल 2024 से अपना नाम वापस ले लिया है। जंपा ने ये निर्णय व्यक्तिगत कारणों से लिया है। दिसंबर में दुबई में हुई नीलामी से पहले जंपा के मैनेजर ने कहा था कि वो आईपीएल के लिए उपलब्ध होंगे। इसके बाद ही राजस्थान ने जंपा को रिटेन किया था। लेकिन ऐन मौके पर जंपा के नाम वापस लेने से राजस्थान रॉयल्स के लिए परेशानियां बढ़ गई हैं।

पिछले सीजन राजस्थान के लिए चमके थे जंपा

आईपीएल में राजस्थान से पहले जंपा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और पुणे सुपर जायंट्स के लिए खेल चुके हैं। आईपीएल में चार सीजन में खेले 20 मैच में उन्होंने 29 विकेट 19.24 के औसत और 7.99 की इकोनॉमी से अपने नाम किए हैं। 19 रन देकर 6 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। जो उन्होंने अपने डेब्यू सीजन में पुणे के लिए खेलते हुए किया था। साल 2016 जंपा का सर्वश्रेष्ठ सीजन रहा था। 5 मैच में उन्होंने 12 विकेट अपने नाम किए थे।

1.5 करोड़ में हुए थे राजस्थान की टीम में शामिल

जंपा को राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2023 के लिए हुई नीलामी में जंपा को 1.5 करोड़ रुपये के बेस प्राइज पर अपनी टीम में शामिल किया था।

(डेवलपिंग स्टोरी)

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article