क्रिकेट

IPL 2024: हैदराबाद के खिलाफ गरजा आंद्रे रसेल का बल्ला, आतिशी अंदाज में जड़े 64 रन

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Mar 23, 2024, 09:48 PM IST

आंद्रे रसेल ने आईपीएल 2024 में केकेआर के पहले ही मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों के छक्के छुड़ाकर कोहराम मचा दिया। रसेल ने 20 गेंद में 256 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए केकेआर को 200 रन के पार पहुंचा दिया।

Image

आंद्रे रसेल (साभार IPL/BCCI)

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2024 के पहले ही मैच में रसेल ने मचाया धमाल
  • खेली 25 गेंद में 64 रन की नाबाद आतिशी पारी
  • रसेल ने पारी में बनाए 256 के स्ट्राइक रेट से रन

कोलकाता: आईपीएल 2024 में शनिवार कोलकाता के इडेन गार्डन्स में आंद्रे रसेल के बल्ले का ऐसा तूफान आया सनराइजर्स हैदराबाद के गेदबाजों के हाल बेहाल हो गए। मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद ने केकेआर को शुरुआती ओवरों में कसी हुई गेंदबाजी करके बैकफुट में धकेल दिया था। रमनदीप सिंह और फिल साल्ट ने पांचवें विकेट के लिए आतिशी अर्धशतकीय साझेदारी करके केकेआर की वापसी कराई। लेकिन इसके बाद आंद्रे रसेल ने अपनी आतिशी पारी से हैदराबाद की गेंदबाजी का इंजन फेल कर दिया।

रिंकू के साथ की 33 गेंद में 81 रन की साझेदारी

आंद्रे रसेल जब बल्लेबाजी करने उतरे तब कोलकाता का स्कोर 13.5 ओवर में 119/6 रन था। एक छोर रिंकू सिंह संभाले हुए थे। ऐसे में रसेल ने आव देखा ना ताव उन्होंने हैदराबाद के गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने शुरू कर दिए। रसेल ने देखते देखते 20 गेंद में 2 चौके और 6 छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। उन्होंने रिंकू सिंह के साथ सातवें विकेट के लिए 33 गेंद में 81 रन की साझेदारी की। रसेल जिस अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे थे उसके सामने रिंकू की पारी बिलकुल फीकी नजर आ रही थी।

256 के स्ट्राइक रेट से रसेल ने बनाए रन

रसेल ने 256 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 25 गेंद में नाबाद 64 रन बनाए और केकेआर को 20 ओवर में 7 विकेट पर 208 रन तक पहुंचा दिया। अपनी आतिशी अर्धशतकीय पारी के दौरान रसेल ने 3 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के जड़े। यह रसेल के आईपीएल करियर का 11वां अर्धशतक है।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article