क्रिकेट

क्या है आईपीएल 2023 से लागू होने वाला इम्पैक्ट प्लेयर रूल, कैसे करेगा काम?

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Mar 30, 2023, 05:08 PM IST

जानिए क्या होता है इम्पैक्ट प्लेयर रूल, आईपीएल 2023 में होने जा रहा है लागू। जानिए कब और कैसे हो सकेगा इसका इस्तेमाल?

Image

जानिए क्या होता है इम्पैक्ट प्लेयर?

नई दिल्ली: दुनिया की सबसे लोकप्रिय टी20 लीग के रूप में स्थापित हो चुकी इंडियन प्रीमियर लीग को और लोकप्रिय बनाने के लिए हर साल इसके नियमों में कोई ना कोई नया नियम लागू किया जाता है। ऐसा ही इस बार भी होने जा रहा है। आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने इस बार कई बड़े बदलाव किए हैं जिसमें इम्पैक्ट प्लेयर रूल सबसे अहम है। इसको लेकर चर्चा जोरों पर है क्योंकि यह कई तरीके से मैचों में बड़ा असर डालेगा। कई मौकों पर टीमों की हार जीत की वजह भी यही इम्पैक्ट प्लेयर बन सकता है। ऐसे में इस नियम के बारे में बारीकी से जानना खिलाड़ियों के साथ-साथ क्रिकेट प्रेमियों के लिए भी जरूरी है। आइए जानते हैं कब, कैसे और किन परिस्थितियों में लागू होगा इम्पैक्ट प्लेयर का नियम?

1. क्या होता है इम्पैक्ट प्लेयर रूल, कब होगा लागू?

दोनों टीमें मैच के दौरान किसी एक खिलाड़ी को बाहर करके दूसरे खिलाड़ी को शामिल कर सकती है। टीमें अपना जरूरत के मुताबिक ये बदलाव मैच के दौरान कभी भी कर सकती हैं। ऐसा केवल एक बार किया जा सकता है और एक ही खिलाड़ी बदला जा सकता है।

2. कब बताना होगा इम्पैक्ट प्लेयर का नाम?

टॉस के बाद टीमों को प्लेइंग-11 का ऐलान करना होता है लेकिन अब इसी दौरान इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में शामिल किए जा सकते वाले 4-4 खिलाड़ियों के नाम का भी ऐलान करना होगा।

3. क्या विदेशी खिलाड़ी का हो सकता है इम्पैक्ट प्लेयर का रूप में इस्तेमाल?

प्लेइंग-11 में यदि चार विदेशी खिलाड़ी पहले से हैं तो आप विदेशी खिलाड़ी को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में टीम में शामिल नहीं कर सकते। मैच में किसी भी परिस्थिति में एक टीम के लिए केवल चार विदेशी खिलाड़ी ही खेल सकते हैं। अगर प्लेइंग 11 में चार से कम विदेशी खिलाड़ी हैं तो विदेशी खिलाड़ी के रूप में ये बदलाव हो सकता है।

4.कैसे लागू होगा इम्पैक्ट प्लेयर नियम?

संबंधित टीम का कप्तान, कोच या मैनजर चौथे अंपायर के जरिए इम्पैक्ट प्लेयर नियम का इस्तेमाल कर सकती है। फील्ड अंपायर को सूचना मिलने पर वो मुट्ठी बंद करके हाथो का क्रॉस बनाकर इस नियम के लागू होने का इशारा करेगा।

5. बीच मैच से बाहर होने वाले खिलाड़ी का क्या होगा?

इम्पैक्ट प्लेयर के बदले बाहर होने वाले खिलाड़ी की मैच में फिर कोई भूमिका नहीं होगी। टीमें उसका कोई इस्तेमाल नहीं कर सकेंगी।

6. कितने ओवर गेंदबाजी कर सकेगा इम्पैक्ट प्लेयर?

इम्पैक्ट प्लेयर अपने कोटे के पूरे चार ओवर गेंदबाजी कर सकेगा। भले ही जिसके बदले उसे प्लेइंग-11 में शामिल किया गया हो और वो चार ओवर का कोटा पूरा करके मैदान से बाहर गया हो।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article