Virat Kohli, Golden Duck: इंडियन प्रीमियर लीग में विराट कोहली ने 16 सीजन में कई शानदार बल्लेबाजी रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं लेकिन उनके नाम इस दौरान कुछ अनचाहे रिकॉर्ड भी इस दौरान उनके नाम दर्ज हो गया। रविवार को आरसीबी के ग्रीन इनीशिएटिव के समर्थन में ग्रीन जर्सी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलने उतरे विराट पारी की पहली ही गेंद पर ट्रेंट बोल्ट के खिलाफ एलबीडब्लू हो गए।
पूरी का अनचाही हैट्रिक
राजस्थान के खिलाफ विराट पहली ही गेंद पर गोल्डन डक बनाकर आउट हुए तो आईपीएल के दौरान 23 अप्रैल के साथ उनका अनचाहा कनेक्शन जारी रहा। विराट करियर में तीसरी बार 23 अप्रैल को गोल्डन डक बनाकर पवेलियन लौटे। उनके साथ ऐसा साल 2017 में नाथन कुल्टर नाइल के खिलाफ हुआ था। विराट इस मैच में पहली ही गेंद पर आउट हो गए थे। इसके बाद 23 अप्रैल , 2022 को उनके साथ ऐसा साल 2022 में मुंबई के खिलाफ हुआ था। मोर्को जेनसन के खिलाफ विराट गोल्डन डक बनाकर पवेलियन लौटे और अब एक साल बाद ये सिसलिला फिर जारी रहा। इस बार राजस्थान रायल्स के खिलाफ ट्रेंट बोल्ड ने विराट को खाता नहीं खोलने दिया।
ग्रीन जर्सी में लगातार दूसरा गोल्डन डक
विराट कोहली का आरसीबी की स्पेशल ग्रीन जर्सी में खराब प्रदर्शन भी लगातार दूसरे साल जारी रहा। पिछले साल चेन्नई सुपर किंग्स के जे सुचित ने विराट को पहली गेंद पर आउट कर दिया था। वहीं एक साल बाद ट्रेंट बोल्ट ने विराट का पहली गेंद पर शिकार किया है। विराट आईपीएल 2023 में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। इस मुकाबले से पहले खेले 6 मैच में वो 4 अर्धशतक जड़ चुके हैं।
आईपीएल में दसवीं बार पिच पर दिया अंडा
विराट कोहली आईपीएल करियर में दसवीं बार अपना खाता नहीं खोल सके। अबतक खेले 230 मैच की 222 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए विराट 10वीं बार पिच पर अन्डा देकर पवेलियन लौटे।
