क्रिकेट

IPL 2023: ट्रेंट बोल्ट बने आईपीएल में इस मुकाम पर पहुंचने वाले पहले कीवी प्लेयर

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Apr 23, 2023, 06:10 PM IST

न्यूजीलैंड के बांए हाथ के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने आईपीएल में 100 विकेट पूरे कर लिए। विराट कोहली उनका आईपीएल करियर का 100वां शिकार बने।

Image

ट्रेंट बोल्ड(साभार IPL/BCCI)

Trent Boult, 100 wickets in Indian Premier League: राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे न्यूजीलैंड के बांए हाथ के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने रविवार को आईपीएल में अपने 100 विकेट पूरे कर लिए। मैच के पहले ओवर की पहली गेंद पर बोल्ट ने विराट कोहली को एलबीडब्लू करके पवेलियन वापस भेज दिया। विराट बोल्ट का आईपीएल में 100वां शिकार बने। बोल्ट को इस मुकाम पर पहुंचने के लिए 84 मैच खेलने पड़े। बोल्ट आईपीएल में विकटों का शतक पूरा करने वाले पहले कीवी गेंदबाज हैं।

बोल्ट पहली ही गेंद पर आरसीबी को पहला झटका देने के बाद नहीं रुके। उन्होंने अपने दूसरे ओवर की पहली गेंद पर शाहबाज अहमद को भी चलता कर दिया। ऐसे में आरसीबी का स्कोर 2.1 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 12 रन हो गया।

84वें मैच में पूरा किया विकेटों का शतक

साल 2015 में आईपीएल करियर का आगाज कपने वाले ट्रेंट बोल्ट को 100 विकेट पूरे करने के लिए 9 सीजन का इंतजार करना पड़ा। उन्होंने 84 मैच में 26.40 के औसत, 8.28 की इकोनॉमी और 19.14 के स्ट्राइक रेट से कुल 101 विकेट अपने नाम किए हैं। साल 2020 आईपीएल में उनका सर्वश्रेष्ठ सीजन रहा है। उस साल उन्होंने 15 मैच में 25 विकेट अपने नाम किए थे और मुंबई इंडियन्स की खिताबी जीत में अहम भूमिका अदा की थी। वो परपल कैप पर कब्जा करने से चूक गए थे।

पहले ओवर में विकेट चटकाने में हैं माहिर

पहले ओवर में विकेट चटकाने में बोल्ट को महारथ हासिल है। साल 2020 से लेकर अबतक बोल्ट ने पहले ओवर में 21 विकेट अपने नाम किए हैं। उनके बाद इस मामले में साझा रूप से जोफ्रा आर्चर और मुकेश चौधरी दूसरे स्थान पर हैं। दोनों ने महज 5-5 बार ऐसा किया है। इन दोनों खिलाड़ियों से बोल्ट कोसों आगे हैं।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article