क्रिकेट

SRH vs KKR Dream 11 Team Prediction, IPL 2023: हैदराबाद और कोलकाता की ऐसी है प्लेइंग इलेवन

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated May 4, 2023, 07:10 PM IST

SRH vs KKR Dream 11 Team Prediction, IPL 2023: आईपीएल के 47वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना कोलकाता नाइटराइडर्स से हो रहा है। जानिए दोनों टीमों की एक दूसरे के खिलाफ कैसी है प्लेइंग-11?

Image

सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइटराइडर्स प्लेइंग-11। (फोटो- IPL/BCCI)

SRH vs KKR Dream 11 Team Prediction, IPL 2023: आईपीएल के 16वें सीजन के 47वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना कोलकाता नाइटराइडर्स से होगा। यह मुकाबला हैदराबाद के होम ग्राउंड पर खेला जाएगा। दोनों टीमें मौजूदा सीजन में दूसरी बार आमने-सामने होंगे। हैदराबाद की टीम जीत के साथ यहां पहुंची है, जबकि केकेआर की टीम हार कर इस मुकाबले में उतरेगी। दोनों टीमों की नजर जीत पर होगी।

वहीं, पॉइंट टेबल की बात करें तो हैदराबाद और कोलकाता का मौजूदा सीजन में कुछ खास प्रदर्शन नहीं रहा है। दोनों टीमों में कई बदलाव किए, लेकिन जीत दर्ज करने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। हैदराबाद की टीम को 8 मैचों में से सिर्फ 3 में जीत मिली है और 6 अंक के साथ पॉइट टेबल में 9वें नंबर पर है। वहीं, कोलकाता भी हैदराबाद की राह पर है। टीम को 9 मैचों में सिर्फ 3 में जीत मिली है और 6 अंक के साथ टेबल में हैदराबाद से एक स्थान ऊपर यानी 8वें नंबर पर है।

हैदराबाद की टीम में बदलाव की संभावना कम

कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ हैदराबाद की टीम में बदलाव की संभावना कम दिख रही है, क्योंकि पिछले मुकाबले में हैदराबाद की टीम ने रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को मात दी थी। कोलकाता के खिलाफ हैदराबाद उसी प्लेइंग इलेवन को उतार सकती है। वहीं, कोलकाता की टीम में एक या दो बदलाव हो सकते हैं।

सनराइजर्स हैदरबाद की प्लेइंग इलेवन

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग-11: मयंक अग्रवाल, अभिषेक शर्मा, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक, एडेन मार्कराम (कप्तान), अब्दुल समद, मार्को जानसेन, भुवनेश्वर कुमार, मयंक मार्कंडे, कार्तिक त्यागी, टी नटराजन।

कोलकाता नाइटराइडर्स की प्लेइंग इलेवन

नीतिश राणा (कप्तान), जेसन रॉय, वैभव अरोड़ा, रहमानुल्लाह गुरबाज, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, , हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, अनुकुल रॉय, सुयश शर्मा।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article