क्रिकेट

VIDEO: शुभमन गिल का ये शॉट देखकर सब हैरान, रोहित शर्मा का चेहरा तो देखिए

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated May 27, 2023, 03:46 AM IST

IPL 2023, Gujarat Titans vs Mumbai Indians, Shubman Gill six viral video: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया मुकाबला गुजरात ने 62 रन से जीतकर फाइनल में जगह बना ली। इस जीत के हीरो बने शुभमन गिल जिन्होंने 129 रन की पारी खेली। इस पारी में एक छक्का तो ऐसा रहा जिसे देखकर रोहित शर्मा भी दंग रह गए।

Image

शुभमन गिल का ये शॉट वायरल (Screengrab- BCCI/IPL)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में एंट्री ली
  • क्वालीफायर-2 मैच के हीरो बने शतकवीर शुभमन गिल
  • शुभमन के एक शॉट का वीडियो हुआ वायरल, रोहित शर्मा भी दंग

IPL 2023, Shubman Gill viral video: गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए आईपीएल 2023 के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने 62 रन से शानदार जीत दर्ज करके फाइनल में एंट्री हासिल कर ली। अब फाइनल में उनका मुकाबला 28 मई को चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली जीत के स्टार रहे गुजरात टाइटंस के भारतीय ओपनर शुभमन गिल, जिन्होंने आईपीएल 2023 में अपना तीसरा शतक जड़कर सनसनी मचा दी। शुभमन गिल ने 60 गेंदों में 129 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। इस पारी में कई छक्के देखने को मिले लेकिन एक छक्का तो गजब ही था।

गुजरात टाइटंस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी और पहला विकेट 54 रन पर गिरन के बाद लगा कि गुजरात की तेज शुरुआत पर विराम लगेगा, लेकिन इस तेज शुरुआत को देने वाले शुभमन गिल रुकने वाले कहां थे। गिल ने 32 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और अगली 17 गेंदों में वो अपने शतक तक पहुंच गए। यहां भी उनका मन नहीं भरा और गिल 60 गेंदों पर 129 रनों की शानदार पारी खेलने के बाद ही 17वें ओवर की पांचवीं गेंद पर मधवाल का शिकार हुए।

अपनी इस ताबड़तोड़ पारी के दौरान शुभमन गिल ने 7 चौके लगाए पर दिलचस्प पहलू था उनके छक्के। गिल ने 10 छक्के लगाए और ये सभी छक्के एक से एक बेहतरीन शॉट पर आए थे, लेकिन इनमें से एक शॉट इतना बेहतरीन और अनोखा था कि सब देखते रह गए। उन्होंने 15वें ओवर की पांचवीं गेंद पर मुंबई इंडियंस के सबसे महंगे खिलाड़ी ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन की एक शॉर्ट गेंद पर लेग साइड पर ऐसा करारा शॉट जड़ा कि पूरा मैदान गूंज उठा। इस शॉट को देखकर रोहित शर्मा भी दंग थे, आप खुद वीडियो में देख लीजिए..

ये है शुभमन गिल के उस धमाकेदार शॉट का वीडियो

शुभमन गिल ने आईपीएल 2023 में अपना तीसरा शतक लगाया है। ना सिर्फ वो इस सीजन में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। बल्कि सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में भी उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान फाफ डुप्लेसिस को पीछे छोड़ दिया है।

फाफ डुप्लेसिस अब तक 730 रन बनाकर ओरेंज कैप की दौड़ में लगातार शीर्ष पर थे लेकिन शुभमन गिल ने अब 16 मैचों में 851 रन बनाकर डुप्लेसिस को काफी पीछे छोड़ दिया है। गिल ने इस सीजन में तीन शतकों के अलावा 4 अर्धशतक भी जड़े हैं। अब तक वो आईपीएल 2023 में 33 छक्के और 78 चौके जड़ चुके हैं।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article