क्रिकेट

TATA IPL 2023: शिवम दुबे ने केकेआर के खिलाफ जमाए सर्वाधिक छक्के, धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी भी की

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated May 14, 2023, 10:48 PM IST

TATA IPl 2023, Shivam Dube Most Six: इंडियन प्रीमियर लीग के 61वें मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ चेन्नई के शिवम दुबे का बल्ला जमकर चला। इस मुकाबले में उन्होंने चेन्नई के लिए सबसे ज्यादा तीन छक्के जमाए। इसके साथ ही वे कप्तान एमएस धोनी के एक रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

Image

शॉट लगाते हुए शिवम दुबे। (फोटो- IPL/BCCI)

KEY HIGHLIGHTS
  • चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइटराइडर्स।
  • शिवम ने एक चौके और 3 छक्के की मदद से नाबाद 48 रन बनाए।
  • शिवम आईपीएल के मौजूदा सीजन में 30 छक्के लगा चुके हैं।

TATA IPl 2023, Shivam Dube Most Six: दो बार की चैम्पियन कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार बल्लेबाज शिवम दुबे का बल्ला जमकर चला। उन्होंने केकेआर के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए। शिवम ने 141.17 की स्ट्राइक रेट से 34 गेंदों पर एक चौका और 3 छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 48 रन की नाबाद पारी खेली। वे इस पारी में टीम के लिए सबसे ज्यादा छक्के जमाए। इसके साथ ही वे आईपीएल एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जमाने के मामले में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी

सीएस के शिवम दुबे ने आईपीएल के मौजूदा सीजन के 13 मैचों में 157.14 की स्ट्राइक रेट से 363 रन बनाए। वे टॉप स्कोरर की लिस्ट में 14वें नंबर पर हैं। वे अभी तक तीन अर्धशतक जमा चुके हैं। उनका मौजूदा सीजन में हाईएस्ट स्कोर 52 रन है। इस दौरान उनके बल्ले से 12 चौके और 30 छक्के निकले हैं। इसके साथ ही वे चेन्नई के लिए एक पारी में सबसे ज्यादा सिक्स जमाने वाले 5वें खिलाड़ी बन गए हैं। इसके साथ उन्होंने धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। धोनी भी 2018 में यह कारनामा कर चुके हैं। एक 30 छक्कों के साथ चौथे नंबर पर हैं।

सीएसके के लिए ये लगा चुके हैं सर्वाधिक छक्के

आईपीएल की दूसरी सबसे सफल टीम चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड शेन वॉटसन के नाम है। उन्होंने 2018 में चेन्नई की ओर से खेलते हुए सर्वाधिक 35 छक्के जमाए थे। इसके बाद दूसरे नंबर पर ड्वेन स्मिथ हैं। वे 2014 में चेन्नई की ओर से खेलते हुए 34 छक्के जमाए थे और इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। अंबाती रायडू इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। वे 2018 में 34 छक्के जमा चुके हैं। वहीं, इसी साल धोनी ने भी 30 छक्के जमाए थे।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article