TATA IPL 2023, IPL debut Arjun Tendulkar: हर कोई अपने बेटे को आगे बढ़ते देखना चाहता है। ऐसा ही सपना क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने भी देखा होगा और उनका सपना सच भी हुआ। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेट अर्जुन तेंदुलकर ने भी लंबे इंतजार के बाद रविवार को होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में डेब्यू किया। दो बार की चैम्पियन कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ अर्जुन ने पारी का पहला ओवर भी डाला। इस दौरान उनके पिता ड्रेसिंग रूम में मौजूद थे और अपने बेटे का पहली बार मैच देख रहे हैं। इस दौरान उन्होंने अपने अनुभव भी शेयर किया।
जो वह करना चाहता है वह करे: सचिन
मुंबई इंडियंस से खेल चुके सचिन तेंदुलकर ने पहली बार अपने बेटे को प्रतिस्पर्धी मुकाबला खेलते हुए देखा। रविवार को मुंबई इंडियन्स की कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ सात विकेट की जीत के बाद उन्होंने कहा, ‘यह मेरे लिए नया अनुभव था, क्योंकि इससे पहले मैं मैदान पर उसे खेलते हुए देखने नहीं गया था। मैं चाहता था कि मैं मैदान पर खुलकर खुद के जाहिर करें और जो वह करना चाहता है वह करे।’
डग आउट में नहीं बैठे थे सचिन
रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइटराइडर्स मुकाबले के दौरान सचिन तेंदुलकर डग आउट में नहीं बैठे, क्योंकि इससे अर्जुन का ध्यान भटक सकता था। तेंदुलकर ने कहा, ‘आज मैं ड्रेसिंग रूम में बैठा, क्योंकि मैं नहीं चाहता था कि उसका (अर्जुन का) ध्यान अपनी योजना से भटके और वह बड़ी स्क्रीन की तरफ देखे और अचानक महसूस करे कि मैं उसे देख रहा हूं इसलिए मैं अंदर था।’
पिता के रूप में यह भावनात्मक लम्हा
पिता के रूप में यह सचिन तेंदुलकर के लिए भावनात्मक लम्हा था। उन्होंने फ्रेंचाइजी के साथ 16 साल के अपने जुड़ाव को याद किया। वह छह साल खिलाड़ी के रूप में और पिछले 10 साल से मार्गदर्शक के रूप में टीम से जुड़े रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘अलग अहसास है, क्योंकि 2008 मेरे लिए पहला सत्र था और 16 साल बाद वह इसी टीम की ओर से खेल रहा है, यह बुरा नहीं है।’
पहला ओवर किया था अर्जुन ने
मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। कोलकाता बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरी। इस दौरान आईपीएल में डेब्यू करने वाले अर्जुन तेंदुलकर ने पारी का पहला ओवर किया। उन्होंने कुल दो ओवर किए और 17 रन दिए, लेकिन उनको सफलता नहीं मिली।
(भाषा इनपुट के साथ)
महान भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने मुंबई इंडियंस के लिए अपने बेटे अर्जुन के आईपीएल डेब्यू के बारे में बात की। तीन साल तक पांच बार के चैंपियन के साथ रहने के बाद अर्जुन ने आखिरकार कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल में पदार्पण किया और अपनी तरफ से गेंदबाजी की शुरुआत की।
तेंदुलकर ने बेटे के आईपीएल पदार्पण पर कहा, चाहता हूं कि अर्जुन खुलकर खुद को जाहिर करे
STORY:
मुंबई, 17 अप्रैल (भाषा) कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुंबई इंडियन्स की ओर से जब अर्जुन तेंदुलकर
