क्रिकेट

IPL 2023: रुतुराज और कॉन्वे की जोड़ी ने तोड़ा सुरेश रैना और माईक हसी का साझेदारी रिकॉर्ड

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated May 21, 2023, 02:22 AM IST

रुतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉन्वे की जोड़ी ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी करके चेन्नई के लिए एक नया पार्टनरशिप रिकॉर्ड कायम कर दिया।

Image

रुतुराज गायकवाड़ डेवोन कॉन्वे (साभार IPL/BCCI)

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की सफलता में सबसे अहम भूमिका में रुतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉन्वे की सलामी जोड़ी की रही है। दोनों ने अधिकांश मौकों पर अपनी टीम को धमाकेदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में सीजन के सीएसके के आखिरी लीग मुकाबले में पहले विकेट के लिए 141 रन की साझेदारी की।

कॉन्वे-रुतुराज के बीच हुई चौथी शतकीय साझेदारी

कॉन्वे और रुतुराज के बीच हुई यह चौथी शतकीय साझेदारी की। यह सीएसके के लिए सबसे ज्यादा बार शतकीय साझेदारी करने का नया रिकॉर्ड है। इससे पहले ये रिकॉर्ड माइक हसी और सुरेश रैना की जोड़ी के नाम दर्ज था। रैना हसी की जोड़ी ने तीन शतकीय साझेदारी की थीं। कॉन्वे और रुतुराज की जोड़ी उनसे एक कदम आगे निकल गई है।

रुतुराज ने डुप्लेसी के साथ भी गाड़े हैं झंडे

रुतुराज गायकवाड़ अपने चार साल के आईपीएल करियर में फॉफ डुप्लेसी के साथ भी दो बार शतकीय साझेदारी कर चुके हैं। इसके अलावा शेन वॉटसन-फॉफ डुप्लेसी, डेविड हसी-मुरली विजय, ड्वेन स्मिथ-ब्रेंडन मैकुलम के बीच दो-दो शतकीय साझेदारी हुई थीं।

प्लेऑफ में हुई चेन्नई की एंट्री

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने रुतुराज और कॉन्वे की शानदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 223/3 का स्कोर खड़ा किया था। जिसके जवाब में दिल्ली की टीम 9 विकेट पर 149 रन बना सकी। चेन्नई ने इसके साथ ही 12वीं बार प्लेऑफ में एंट्री कर ली। साल 2020 और 2022 में सीएसके प्लेऑफ में पहुंचने में नाकाम रही थी। चेन्नई जितने बार प्लेऑफ में पहुंची हर बार टीम की कमान एमएस धोनी के हाथों में रही। पिछले सीजन चेन्नई नौवें पायदान पर रही थी।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article