क्रिकेट

RCB के 59 रन पर ढेर हुई RR: शर्म से कैप्टन सैमसन हुए लाल? बोले- माफ करिए, मेरे पास इसका जवाब नहीं

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 14, 2023, 11:58 PM IST

IPL 2023, RR vs RCB: दरअसल, राजस्थान के जयपुर शहर में हुए मुकाबले में जीत के लिए 172 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान टीम आईपीएल इतिहास के तीसरे सबसे कम स्कोर पर सिमट गयी। टीम महज 10.3 ओवर बल्लेबाजी कर पाई और उसे 112 रन की बड़ी हार का सामना करना पड़ा था।

Image

IPL 2023, RR vs RCB: मैच के बाद आरसीबी के कप्तान से हाथ मिलाते हुए आरआर के कैप्टन संजू सैमसन।

Photo : AP

IPL 2023, RR vs RCB: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टी20 मैच में महज 59 रन पर ऑल आउट होने के बाद राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के कप्तान संजू सैमसन ने कहा कि इस लचर प्रदर्शन का उनके पास फिलहाल कोई जवाब नहीं है। रविवार (14 मई, 2023) को जयपुर में लीग के दूसरे हाफ में लगातार खराब प्रदर्शन के बारे में पूछे जाने पर सैमसन ने ब्रॉडकास्टर्स को बताया, ‘‘ वास्तव में यह एक बड़ा प्रश्न है। मैं इसके बारे में सोच रहा था और कहां गलती हुई। माफ कीजिएगा मेरे पास इसका जवाब नहीं है।’’

सैमसन ने आगे यह भी कहा कि आईपीएल एक ऐसा टूर्नामेंट है जहां कुछ ही दिनों में उलटफेर हो सकता है। बकौल आरआर के कैप्टन, ‘‘हम सभी आईपीएल के बारे में जानते हैं। हम जानते हैं कि कुछ दिनों में चीजें बदल सकती हैं। लीग चरणों के आखिर में मजेदार चीजें होती हैं। हमें मजबूत होना होगा, पेशेवर होना होगा और उस खेल के बारे में सोचना होगा।’’

विकेटकीपर बल्लेबाज (सैमसन) के मुताबिक, ‘‘हम आमतौर पर पावरप्ले में आक्रामक बल्लेबाजी करते हैं लेकिन आज ऐसा नहीं हो पाया। हमारे प्रदर्शन का आकलन करने में कुछ समय लगेगा। टी20 क्रिकेट की यही प्रकृति है, आपको पावरप्ले में आक्रामक रूख अपनाना होता है। जब आपको पता है कि पिच बाद में धीमी हो जायेगी तो यह और जरूरी हो जाता है।’’

दरअसल, जीत के लिए 172 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान टीम आईपीएल इतिहास के तीसरे सबसे कम स्कोर पर सिमट गयी। टीम महज 10.3 ओवर बल्लेबाजी कर पाई और उसे 112 रन की बड़ी हार का सामना करना पड़ा। वेन पार्नेल (10 रन पर तीन विकेट), माइकल ब्रेसवेल (16 रन पर दो विकेट) और कर्ण शर्मा (19 रन पर दो विकेट) की उम्दा गेंदबाजी के सामने शिमरोन हेटमायर (19 गेंद में 35 रन) के अलावा राजस्थान का कोई भी बल्लेबाज नहीं चला। पावर प्ले में आधी टीम 28 रन पर पवेलियन लौट गयी और इसके बाद उबर नहीं सकी।

सलामी बल्लेबाज जोस बटलर और यशस्वी जायसवाल सहित राजस्थान के चार बल्लेबाज खाता खोले बगैर आउट हुए, जबकि संजू सैमसन केवल चार रन ही बना सके। बड़ी हार के कारण राजस्थान का नेट रन रेट खराब हुआ है। खबर लिखे जाने तक टीम 13 मैचों में 12 अंक के साथ छठे स्थान पर थी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article