क्रिकेट

RR vs DC Dream11 Team, IPL 2023: राजस्थान और दिल्ली की ऐसी है प्लेइंग-11

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Apr 8, 2023, 03:12 PM IST

RR vs DC Dream11, IPL 2023 Rajasthan Royals vs Delhi Capitals Dream11 Team, Playing 11: आज आईपीएल 2023 के आज खेले जाने वाले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच भिड़ंत हो रही है। जानिए कैसी हो सकती है दोनों की प्लेइंग-11।

Image

आईपीएल 2023 राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग-11

RR vs DC Dream11 Team, IPL 2023: आईपीएल 2023 में शनिवार को खेले जाने वाले पहले मुकाबले में मेजबान राजस्थान रॉयल्स की दिल्ली कैपिटल्स के साथ भिड़ंत होगी। दिल्ली की टीम का ये सीजन में तीसरा मुकाबला होगा वो अबतक अपना खाता खोलने में नाकाम रही है और लगातार दो मैच में उसे हार मिली है। ऐसे में गुवाहाटी में दोपहर साढ़े तीन बजे से खेले जाने वाले मुकाबले में उसकी नजर जीत दर्ज करने पर होगी वहीं। राजस्थान की टीम को भी पिछले मुकाबले में पंजाब के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। जानिए किस प्लेइंग-11 के साथ इस मुकाबले में उतरेंगी दोनों टीमें?

बटलर हो सकते हैं चोट के कारण बाहर

राजस्थान रॉयल्स की टीम अपने दल में शनिवार को खेले जाने वाले मुकाबले के लिए कुछ बदलाव टीम में करे। हालांकि देवदत्त पडिक्कल का फॉर्म उसके लिए चिंता का विषय बना हुआ है। वहीं पिछले मैच में फील्डिंग के दौरान चोटिल हुए सलामी बल्लेबाज जोस बटलर के खेलने पर संशय बरकरार है। उनकी उंगली में टांके लगे हैं। ऐसे में जो रूट को उनकी जगह एकादश में शामिल होने का मौका मिल सकता है। वहीं केएम आसिफ-देवदत्त पडिक्कल को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।

पृथ्वी और सरफराज का फॉर्म है चिंता का विषय

वहीं पहली सीजन में जीत का खाता खोलने का इंतजार कर रही दिल्ली कैपिटल्स की टीम भी शायद ही अपने एकादश में कोई बड़ा बदलाव करे। पृथ्वी शॉ और सरफराज खान का फॉर्म टीम के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। ऐसे में सरफराज और खलील अहमद को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में टीम में जगह मिल सकती है। वहीं गुवाहाटी की स्पिन पिच पर कुलदीप यादव और अक्षर पटेल अपनी फिरकी से धमाल मचाने के लिए टीम में शामिल रहेंगे।

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग-11:

जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान-विकेटकीपर), रियान पराग, शिमरॉन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, जेसन होल्डर, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल।

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग-11:

डेविड वार्नर (कप्तान), मनीष पांडे, रिले रोसौव, रोवमैन पॉवेल, ललित यादव, अक्षर पटेल, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), एरिक नार्जे, खलील अहमद, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article