इंडियन प्रीमियर लीग के सोलहवें सीजन का लीग दौर अपने आखिरी पड़ाव पर आ पहुंचा है। रविवार(21 मई, 2023) को खेले जाने वाले आखिरी लीग मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की टीम अपने घरेलू मैदान पर डिफेंडिंग चैपियन गुजरात टाइटन्स से दो-दो हाथ करेगी। गुजरात की टीम सबसे पहले प्लेऑफ में पहुंचने वाली टीम बनी थी। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर गुजरात, चेन्नई और लखनऊ के बाद प्लेऑफ में जगह हासिल करने वाली चौथी टीम बनने की कोशिश करेगी। सबसे अच्छी बात आरसीबी के लिए यह है कि जब वो मैदान पर उतरेगी तब उसके सामने सारे समीकरण और तस्वीर साफ रहेगी कि उसे प्लेऑफ में पहुंचने के लिए क्या और कैसे करना है? वो अपनी पूरी ताकत और सर्वश्रेष्ठ टीम के साथ गुजरात टाइटन्स को पटखनी देने के इरादे से मैदान में उतरेगी। गुजरात के गेंदबाज और बल्लेबाज दोनों फॉर्म में है और टीम पूरी तरह से संतुलित नजर आ रही है। वहीं आरसीबी की टीम अपने बल्लेबाजों पर ज्यादा निर्भर है। ऐसे में वो लक्ष्य का पीछा करने में ही अपनी भलाई समझेगी। उसे ये मौका मिले ना मिले पर मैच में आरसीबी अपनी पूरी ताकत के साथ चेन्नई के खिलाफ क्वालीफायर मुकाबले से पहले तैयारी करने उतरेगी।
विराट, फॉफ और मैक्सवेल पर रहेगा जीत का दारोमदार
आरसीबी की टीम अपनी पिछले दो मैच की रणनीति और टीम के साथ ही सीजन के आखिरी और अहम लीग मुकाबले में उतरेगी। टीम में दिनेश कार्तिक और शाहबाद अहमद इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में होंगे जिनका उपयोग आरसीबी करेगी। वहीं विकेटकीपर के रूप में अनुज रावत ही एकादश में शामिल रहेंगे। आरसीबी के बल्लेबाज को फॉर्म में हैं लेकिन गेंदबाज अहम मुकाबले में कैसा प्रदर्शन करेंगे मैच का परिणाम उसपर निर्भर करेगा। वेन पार्नेल, मोहम्मद सिराज और हर्षल पटेल तेज गेंदबाजी संभालेंगे। वहीं कर्ण शर्मा और शाहबाज अहमद के कंधों पर स्पिन गेंदबाजी का भार होगा।
गुजरात अपनी एकादश में नहीं करेगी कोई बदलाव
वही गुजरात की बात करें तो वो भी अपनी पूरी ताकत के साथ इस मुकाबले में प्लेऑफ की तैयारी करेंगे। जहां उन्हें एमएस धोनी की सीएसके से भिड़ना है। ऐसे में विराट कोहली की टीम से बेहतर टीम तैयारी के लिए मिलेगा क्योंकि आरसीबी के लिए यह मुकाबला करो या मरो का है। हार्दिक की पूरी टीम फॉर्म में है जिन खिलाड़ियों को खेलने का मौका मिला उसने अपनी काबीलियत साबित की। ऐसे में हार्दिक पांड्या की टीम हाथ आए इस अहम मौके को खाली नहीं जाने देगी और जीत की लय बरकरार रखने वाली टीम के साथ मैदान में होगी।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की प्लेइंग-11:
विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर, अनुज रावत, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हर्षल पटेल, वेन पार्नेल, मोहम्मद सिराज, विजयकुमार वैशाक।
गुजरात टाइटंस की प्लेइंग-11:
शुभमन गिल, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (कप्तान), दासुन शनाका, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहित शर्मा, नूर अहमद, मोहम्मद शमी, यश दयाल।
