क्रिकेट

IPL 2023: रोहित शर्मा ने जड़ा एक और दोहरा शतक! लेकिन इस बार मुंबई इंडियन्स की जर्सी में

  • Authored by: नवीन चौहानEdited by: नवीन चौहान
  • Updated May 3, 2023, 08:49 PM IST

रोहित शर्मा ने आईपीएल में मुंबई इंडियन्स के लिए खेलते हुए मैचों का दोहरा शतक पूरा कर लिया। वो इस मुकाम पर पहुंचने वाले दूसरे प्लेयर हैं।

Image

रोहित शर्मा और शिखर धवन(साभार IPL/BCCI)

मोहाली: मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा ने बुधवार को मोहाली में पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में उतरते ही आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियन्स के लिए 200 मैच खेलने की उपलब्धि हासिल कर ली। हिटमैन मुंबई इंडियन्स के लिए 200 मैच का आंकड़ा पूरा करने वाले दूसरे प्लेयर हैं। वेस्टइंडीज के किरोन पोलार्ड मुंबई के लिए मैचों का दोहरा शतक जड़ने वाले पहले प्लेयर बने थे।

मुंबई के लिए 200 मैच खेलने वाले पहले भारतीय

किरोन पोलार्ड ने मुंबई के लिए आईपीएल और चैंपियंस लीग दोनों में कुल मिलाकर मुंबई के लिए आईपीएल में 189 और चैंपियंस लीग में 22 मैच सहित कुल 211 मैच खेले। उनके बाद दूसरे पायदान पर रोहित शर्मा पहुंच गए हैं। रोहित ने मुंबई इंडियन्स की जर्सी में आईपीएल में 200 मैच में से आईपीएल में 191 और चैंपियंस लीग में 9 मैच खेले हैं। इस तरह उन्होंने मुंबई इंडियन्स के लिए 200 मैच का आंकड़ा पूरा किया है। वो ये उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं। वहीं पोलार्ड और रोहित के बाद मुंबई के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की सूची में तीसरे पायदान पर 158 मैच के साथ हरभजन सिंह हैं।

साल 2011 में रोहित जुड़े थे मुंबई इंडियन्स के साथ

रोहित शर्मा ने आईपीएल में अपने करियर की शुरुआत डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ की थी। साल 2008 से 2010 तक रोहित डेक्कन चार्जर्स के साथ जुड़े रहे। इसके बाद साल 2011 में मुंबई इंडियन्स ने रोहित को 9.2 करोड़ रुपये की मोटी कीमत खर्च करके अपनी टीम में शामिल किया था। उसके बाद सो वो अब तक पिछले 12 साल से टीम के साथ जुड़े हुए हैं।

साल 2013 में हाथ में आई मुंबई की कमान

साल 2013 में सीजन के बीच उन्हें रिकी पॉन्टिंग की जगह टीम का कप्तान बनाया गया था। उसी साल मुंबई ने अपना पहला खिताब जीता। इसके बाद से वो टीम को कप्तान बने हुए हैं और अब टीम के लिए 200 मैच भी पूरे कर लिए हैं। रोहित केवल आईपीएल में मुंबई के लिए 200 मैच खेलने की उपलब्धि हासिल करने से 9 मैच दूर हैं। अगर मुंबई की टीम फाइनल तक पहुंची तो वो एक टीम के लिए आईपीएल में 200 मैच खेलने के विराट कोहली और एमएस धोनी के स्पेशल क्लब में शामिल हो जाएंगे।

विराट धोनी के क्लब में शामिल होने के करीब

विराट कोहली साल 2021 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले में आईपीएल में एक टीम के लिए दो सौ या उससे ज्यादा मैच खेलने वाले पहले प्लेयर बने थे। उसके बाद एमएस धोनी ने चेन्नई के लिए 200 मैच पूरे किए। अब वो आईपीएल में 200 मैच में कप्तानी करने वाले पहले खिलाड़ी भी बन गए हैं।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article