क्रिकेट

IPL 2023, RCB vs RR Pitch Report, Weather: बेंगलोर-राजस्थान मुकाबले की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल, यहां पर जानिए

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Apr 23, 2023, 09:00 AM IST

IPL 2023, RCB vs RR Pitch Report and Weather Forecast Today Match: आज (23 April 2023) आईपीएल के 16वें संस्करण में आज दो मुकाबले खेले जाएंगे। दिन का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। इस मैच का आयोजन बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा। आइए जानते हैं कि कैसी होगी इस मैच की पिच रिपोर्ट और बेंगलुरू के मौसम की स्थिति।

Image

आरसीबी बनाम राजस्थान आईपीएल 2023 मैच पिच रिपोर्ट और मौमस का मिजाज

IPL 2023, RCB vs RR Pitch Report Today Match and Weather Forecast: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 अबतक मैचों के लिहाज से अपना लगभग आधा सफर पूरा चुका है। रविवार को दो मुकाबले लीग में खेले जाने हैं। पहला मुकाबले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और राजस्थान रॉयल्स टीमों के बीच होगा। राजस्थान रॉयल्स की टीम फिलहाल 6 मैच में से चार जीत और 2 हार के साथ अंक तालिका में पहले पायदान पर काबिज है। वहीं आरसीबी की टीम अबतक खेले 6 मैच में 3 जीत और 3 हार के साथ छठे पायदान पर है। दोनों ही टीमें शानदार फॉर्म में हैं। दोनों को अपने पिछले तीन मैच में से 2 में जीत हासिल हुई है। ऐसे में रविवार को दोनों के बीच दिन में खेले जाने वाले मुकाबले में कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। ऐसे में आइए जानते हैं रविवार की दोपहर सिटी ऑफ गार्डन्स बेंगलुरू में कैसा रहेगा मौसम का हाल और चिन्नास्वामी स्टेडियम में कैसा रहेगा पिच का मिजाज?

कैसी होगी बेंगलोर-राजस्थान मैच की पिच रिपोर्ट? (RCB vs RR Pitch Report)रविवार को चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी और राजस्थान की टीमों के बीच सेंट्रल पिच पर मुकाबला खेला जाएगा। पिच पर गुड लेंथ पर हरी घास के धब्बे नजर आ रहे हैं जिनकी लंबाई पर्याप्त है। ऐसे में तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है। हालांकि चिन्नास्वामी स्टेडियम में टी20 मैचों में रनों की जमकर बारिश होती है। इसे गेंदबाजों की कब्रगाह माना जाता है। बल्लेबाज मैदान के छोटे होने का पूरा फायदा उठाते हैं और बड़ा स्कोर खड़ा करने की पुराजोर कोशिश करते हैं। लेकिन शाम के वक्त ओस मैदान पर पड़ती है जिसका फायदा लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को मिलता है। रविवार के मैच में ओस की कोई भूमिका नहीं होगी। जो टीम अच्छी गेंदबाजी करेगी वो इस मैदान पर जीत दर्ज करेगी।

आज कैसा रहेगा बेंगलुरू का मौसम? (Bangalore Weather Today)

रविवार दोपहर बेंगलुरू का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस होगा। जो कि शाम 5 बजे के आसपास के वक्त होगा। इसी वक्त आरसीबी और राजस्थान के बीच मैच खेला जाएगा। इस दौरान तापमान 31 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा जिसमें खेल पाना खिलाड़ियों के लिए आसान नहीं होगा। सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे के बीच बारिश की संभावना जताई गई है। दोपहर 3 बजे टॉस के वक्त बारिश की 51 प्रतिशत संभावना है। ऐसे में बारिश विलेन बन सकती है और अगर लंबे समय तक बारिश हुई तो मैच के ओवर भी काटे जा सकते हैं। हालांकि दिल्ली में हुए मैच में ऐसा नहीं हुआ था। ऐसे में गर्म और उनस भरे मौसम में खिलाड़ियों को मैच खेलने उतरना पड़ेगा।

IPL 2023 RCB vs RR Pitch Report Today Match and Bangalore Weather Forecast

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article