क्रिकेट

RCB vs RR Dream11 Team, IPL 2023 : बेंगलोर और राजस्थान की ऐसी है प्लेइंग-11

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Apr 23, 2023, 07:08 PM IST

RCB vs RR Dream11, Royal Challengers Bangalore vs Rajasthan Royals Dream11 Team, Playing 11: आज आईपीएल में 32वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा। यह मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में दोपहर 3.30 बजे से शुरू हुआ। जानिए इस मुकाबले में कैसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11।

Image

बेंगलोर और राजस्थान प्लेइंग-11।

Photo : Times Now Digital

RCB vs RR Dream11 Team, IPL 2023: आईपीएल 2023 में आज यानी रविवार को डबल हेडर मुकाबला खेला जाएगा। इस डबल हेडर के पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और राजस्थान रॉयल्य के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला बेंगलोर के होम ग्राउंड एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा। बेंगलोर की टीम इस मुकाबले में जीत के बाद उतरेगी, जबकि राजस्थान की टीम हार के बाद इस मुकाबले में उतरेगी। दोनों टीमें लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इसलिए बेंगलोर और राजस्थान एक-एक बदलाव कर सकती है।

कोहली का जमकर चल रहा है बल्ला

आईपीएल के मौजूदा सीजन में विराट कोहली का बल्ला जमकर चल रहा है। वे 6 मैचों में 142.34 की स्ट्राइक रेट से 279 रन बनाए हैं। इसके साथ ही वे टॉप स्कोरर में तीसरे नंबर पर हैं। कोहली 4 अर्धशतकीय पारी खेल चुकी हैं। उनका मौजूदा सीजन में हाईएस्ट स्कोर 82 रन की नाबाद पारी है। वहीं, संजू सैमसन टॉप स्कोरर की लिस्ट में 20वें नंबर पर हैं। सैमसन ने 6 मैचों में सिर्फ 159 रन बनाए हैं। वे अभी तक सिर्फ दो अर्धशतकीय पारी खेल पाए हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की प्लेइंग-11

विराट कोहली (कप्तान), फाफ डु प्लेसिस, महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज़ अहमद, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), सुयश प्रभुदेसाई, डेविड विली, वानिंदु हसरंगा, मोहम्मद सिराज, विजयकुमार वैशाक।

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग-11

जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान-विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, सिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, जेसन होल्डर, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article