क्रिकेट

IPL 2023, RCB vs DC Pitch Report, Weather: बैंगलोर-दिल्ली मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल, यहां जानिए

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Apr 15, 2023, 08:00 AM IST

IPL 2023, RCB vs DC Pitch Report and Weather Forecast Today Match: आज (15 April 2023) आईपीएल के 16वें संस्करण में दो मुकाबले खेले जाने हैं। आज का पहला मुकाबला दोपहर 3.30 बजे से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा। ये मुकाबला बेंगलुरू में खेला जाएगा, आइए जानते हैं इस मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल।

Image

IPL 2023, RCB vs DC Pitch Report, Weather: बैंगलोर-दिल्ली मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल, यहां जानिए

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2023 में आज का पहला मैच
  • रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की दिल्ली कैपिटल्स से टक्कर
  • बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में मुकाबला

IPL 2023, RCB vs DC Pitch Report Today Match and Weather Forecast: आईपीएल 2023 में आज 'डबल हेडर' होगा यानी दो मुकाबले। दिन का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाना है। ये मुकाबला बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। बैंगलोर टीम की कमान फाफ डुप्लेसिस के हाथों में हैं जबकि दिल्ली कैपिटल्स की अगुवाई डेविड वॉर्नर कर रहे हैं। ये दो विदेशी कप्तानों के बीच की टक्कर भी होगी।

एक कप्तान दक्षिण अफ्रीका से है जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुका है, वो हैं आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसिस। जबकि दूसरा कप्तान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के अंतिम मोड़ पर है और वो हैं ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर। दोनों ही काबिल खिलाड़ी, कप्तान व ओपनर हैं। हालांकि इस मैच में सबकी नजरें एक बार फिर भारत के स्टार बल्लेबाज और आरसीबी की शान विराट कोहली पर टिकी होंगी। मुकाबला आरसीबी के होम ग्राउंड पर होने जा रहा है, इसलिए उनका पलड़ा भारी रहेगा। तो आइए जानते हैं कैसी होगी बेंगलुरू की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल।

कैसी होगी बैंगलोर-दिल्ली मैैच की पिच रिपोर्ट (RCB vs DC Pitch Report)

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाने वाला मुकाबला बेंगलुरू के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में आयोजित होने जा रहा है। शनिवार दोपहर को खेले जाने वाले इस मुकाबले की पिच की बात करें तो यहां रनों की बारिश हमेशा से होती आई है और एक बार फिर दोनों टीमों के बल्लेबाज यहां बड़े रन बनाने का प्रयास करेंगे। अब तक मौजूदा सीजन में इस मैदान पर दो मुकाबले खेले गए हैं और दोनों ही मैैचों में बल्लेबाजों ने जमकर रन बरसाए। पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने बैंगलोर को 172 रनों का लक्ष्य दिया था जो बैंगलोर ने 16.2 ओवर मेंं 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया था। इसके बाद दूसरी बार जब यहां मैच हुआ तब बैंगलोर के सामने लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम थी। उस मैच में बैंगलोर ने 2 विकेट खोकर 212 रनों का विशाल ्स्कोर खड़ा किया। लेकिन ये स्कोर भी बौना साबित हुआ और लखनऊ ने अंतिम गेंद तक गए इस मैच को 1 विकेट से जीत लिया। यानी ये साफ है कि बल्लेबाजों का यहां राज दिखने वाला है।

आज कैसा होगा बेंगलुरू का मौसम? (Bengaluru weather Today)

दिल्ली कैपिटल्स की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के किले में चुनौती देने उतरी है। दिल्ली और बेंगलुरू के मौसम में बहुत अंतर रहता है, खासतौर पर गर्मी के मौसम में। तो आइए जानते हैं कि आज बेंगलुरू का मौसम कैसा रहने वाला है। आज (शनिवार) बेंगलुरू में दिन में धूप तो रहेगी लेकिन आंशिक रूप से बादल भी छाए रहेंगे। बैंगलोर-दिल्ली आईपीएल मुकाबला दोपहर 3.30 बजे से खेला जाना है। बारिश की कोई भी उम्मीद नहीं है इसलिए एक पूरे मुकाबले का लुत्फ उठाया जा सकेगा। हालांकि शाम ढलते-ढलते उमस भी अपना काम करेगी जिससे बाद में गेंदबाजी करने वाली टीम को थोड़ी मुश्किल हो सकती है। अधिकतम तापमान की बात करें तो बेंगलुरू में आज 35 डिग्री सेंटीग्रेड तक ये जा सकता है, वहीं न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेंटीग्रेड तक रहने का अनुमान है।

ये शनिवार को खेले जाने वाले दो मुकाबलों का पहला मैच होगा इसलिए दोपहर की गर्मी का असर खिलाड़ियों को जरूर झेलना होगा। हालांकि बेंगलुरू का मौसम अन्य शहरों की तुलना में इतना परेशान करने वाला नहीं होता। मेजबा टीम के लिए खुशी की खबर ये भी है कि श्रीलंकाई स्पिनर वानिंदु हसरंगा और मिचेल मार्श टीम के साथ जुड़ गए हैं।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article