क्रिकेट

IPL 2023: पंजाब किंग्स ने मुंबई के खिलाफ की आतिशी बल्लेबाजी, लेकिन नहीं तोड़ पाई आरसीबी का रिकॉर्ड

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Apr 22, 2023, 10:39 PM IST

पंजाब किंग्स ने शनिवार को मुंबई इंडियन्स के खिलाफ धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए वानखेड़े स्टेडियम में चौकों छक्कों की बारिश कर दी लेकिन आरसीबी का अंतिम 5 ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम करने से चूक गई।

Image

सैम कुरेन और जीतेश शर्मा(साभार IPL/BCCI)

Most Runs by IPL Team In Last 5 Over of a Match: आईपीएल 2023 का सफर जैसे जैसे आगे बढ़ रहा है उसके हर मैच का रोमांच भी बढ़ता जा रहा है। हर मुकाबले में कुछ न कुछ ऐसा होता है जो प्रशंसकों का दिल मोह लेता है। ऐसा ही वाकया शनिवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियन्स के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान हुआ। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स ने पारी के आखिरी पांच ओवरों में धुआंधार बल्लेबाजी की जिसे देखकर प्रशंसकों ने दातों तले उंगलियां दबा लीं।

कुरेन, हरप्रीत और जीतेश ने छुड़ाए गेंदबाजों के छक्के

पंजाब किंग्स ने मुंबई के खिलाफ 20 ओवर में 8 विकेट पर 214 रन का स्कोर खड़ा किया। सबसे रोचक बात यह है कि उन्होंने शुरुआती 14 ओवर में 4 विकेट खोकर 105 रन बनाए लेकिन इसके बाद अंतिम 5 ओवर में 4 विकेट खोकर 109 रन जोड़ दिए। ये बेहद शानदार प्रदर्शन था। आतिशी बल्लेबाजी की कमान कप्तान सैम कुरेन ने संभाली। उन्होंने हरप्रीत सिंह, जीतेश शर्मा के साथ मिलकर पंजाब को 200 रन के पार पहुंचा दिया। सैम कुरेन ने 29 गेंद में 55 रन की पारी खेली जिसमें 5 चौके और 4 छक्के शामिल थे। उनके अलावा जीतेश शर्मा ने 7 गेंद में 25 रन की आतिशी पारी खेली जिसमें चार छक्के शामिल थे। हरप्रीत सिंह 4 चौके और 2 छक्के की मदद से 28 गेंद में 41 रन बनाए।

अंतिम 5 ओवर में की जमकर धुनाई

पंजाब के बल्लेबाजों ने मुंबई के किसी गेंदबाज को नहीं छोड़ा। 15वें ओवर में कुरने और हरप्रीत की जोड़ी ने 13, 16वें में 31, 17वें ओवर में 13 और 18वें ओवर में 25 रन जड़ दिए। इसके बाद अंत में जीतेश शर्मा ने 19वें और 20 ओवर में 10 और 17 रन जोड़कर टीम को 214 रन के स्कोर तक टीम को पहुंचा दिया। पंजाब ने अंतिम 6 ओवर में 109 रन जोड़े।

नहीं टूटा आरसीबी का रिकॉर्ड

पंजाब ने धुआंधार बल्लेबाजी करके रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया लेकिन वो आईपीएल के एक मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने का आरसीबी का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए। अंतिम पांच ओवरों में पंजाब किंग्स ने कुल 96 रन जोड़े जिसमें सैम कुरेन, हरप्रीत सिंह भाटिया और जीतेश शर्मा ने अहम भूमिका अदा की। अंतिम पांच ओवर में आरसीबी ने 112 रन गुजरात लॉयन्स के खिलाफ जोड़े थे। उस मैच में विराट कोहली और एबी डिविलियर्स ने धमाकेदार बल्लेबाजी की थी। आरसीबी के रिकॉर्ड को तोड़ने से पंजाब की टीम 17 रन से चूक गई। लेकिन उसने आतिशी बल्लेबाजी के बल पर दूसरे पायदान पर कब्जा जरूर कर लिया है।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article