क्रिकेट

IPL 2023, PBKS vs RCB Pitch Report, Weather: पंजाब-बैंगलोर मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल, यहां जानिए

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Apr 20, 2023, 08:00 AM IST

IPL 2023, PBKS vs RCB Pitch Report and Weather Forecast Today Match: आज (20 April 2023) आईपीएल 2023 में दो मुकाबले खेले जाने हैं। आज का पहला मुकाबला पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। सीजन का ये 27वां मुकाबला होगा। ये मैच मोहाली में खेला जाना है, जानिए इस मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल।

Image

पंजाब बनाम बैंगलोर पिच रिपोर्ट

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2023 में आज का पहला मैच
  • पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
  • मोहाली में खेला जाएगा मुकाबला

IPL 2023, PBKS vs RCB Pitch Report Today Match and Weather Forecast: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2023) में आज का पहला मुकाबला दोपहर 3.30 बजे से पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मोहाली के पीसीए आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेला जाएगा। पंजाब और बैंगलोर के बीच होने वाला ये मैच इस सीजन का 27वां मुकाबला होगा। पंजाब किंग्स की कमान शिखर धवन के हाथों में होगी जबकि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तानी फाफ डुप्लेसिस करेंगे।

आईपीएल 2023 के इस मुकाबले में वैसे तो एक बार फिर सबकी नजरें विराट कोहली पर टिकी रहेंगी लेकिन फिर भी कई ऐसे खिलाड़ी मैदान पर होंगे जो धमाल मचा सकते हैं। दोनों टीमों के ट्रैक रिकॉर्ड की बात करें तो इस सीजन में अब तक पंजाब किंग्स ने पांच मुकाबले खेले हैं जिसमें उनको तीन मैचों में जीत मिली है। हाल में वो दो मुकाबले हारने के बाद लखनऊ को हराकर जीत के ट्रैक पर वापस लौटे हैं। वहीं आरसीबी की बात करें तो अब तक 5 मैचों में उन्हें सिर्फ दो मैचों में जीत मिली है और पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने उनको उन्हीं के घर में 8 रन से मात दी थी। आइए जानते हैं कि अब आज पंजाब किंग्स और आरसीबी के बीच होने वाले मैच में पिच रिपोर्ट कैसी रहेगी और कैसा होगा मौसम का हाल।

कैसी होगी पंजाब-बैंगलोर मैच की पिच रिपोर्ट? (PBKS vs RCB Pitch Report)

आज जब पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीमें मोहाली के मैदान पर आमने-सामने होंगी तो यहां पिच पर भी निगाहें रहेंगी। अब तक इस आईपीएल सीजन में यहां खेले गए मुकाबलों के आधार पर बात करें तो यहां बल्लेबाजों को फायदा मिलता दिख रहा है। अब तक इस मैदान पर हुए दोनों मैचों में गेंदबाज एक भी पारी में विरोधी टीम को ऑलआउट नहीं कर सके हैं। यहां पहला मैच पंजाब और कोलकाता के बीच खेला गया था जिसमें पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 195 रन बनाए थे। जवाब में केकेआर 7 विकेट पर 146 रन ही बना सकी थी। जबकि दूसरे मैच में पंजाब की टीम ने 8 विकेट पर 153 रन बनाए, वहीं गुजरात टाइटंस की टीम ने जवाब में 4 विकेट खोकर 19.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। दिलचस्प बात ये है कि इन दोनों ही मुकाबलों में बल्लेबाजों ने रन तो बटोरे लेकिन 'मैन ऑफ द मैच' तेज गेंदबाज ही रहे। पहले मैच में अर्शदीप सिंह हीरो बने, जबकि दूसरे मैच में गुजरात के पेसर मोहित शर्मा स्टार रहे।

आज कैसा रहेगा मोहाली का मौसम? (Mohali Weather Today)

मोहाली के मौसम की चर्चा करें तो यहां आज बारिश की 20 प्रतिशत संभावना है। हालांकि ये हल्की बौछारों तक सीमित रह सकती है और मैच में ज्यादा बाधा नहीं बनेगी। पंजाब और बैंगलोर के बीच मुकाबला दोपहर में खेला जाएगा। दिन में यहां धूप रहेगी लेकिन आंशिक रूप से बादल भी छाए रहेंगे, जो शायद खिलाड़ियों को गर्मी से थोड़ी राहत दे सकते हैं। यहां उमस बाकी वेन्यू के मुकाबले इतनी नहीं होगी इसलिए गेंदबाजों र फील्डरों को कुछ राहत जरूर मिलेगी क्योंकि हवा भी चलती रहेगी। अगर तापमान की बात करें तो आज यहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेंटीग्रेड रहेगा जबकि न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेंटीग्रेड तक रह सकता है।

पंजाब किंग्स इस मैच में अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी। इसके लिए उम्मीद की जाएगी कि उनके स्टार कप्तान शिखर धवन फिट होकर मैदान पर लौटें क्योंकि पिछले मैच में उनकी जगह सैम करन ने कप्तानी की थी। वहीं आरसीबी की टीम की उम्मीदें एक बार फिर विराट कोहली, फाफ डुप्लेसिस और उनके तेज गेंदबाजों पर रहेंगी।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थी author

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और... और देखें

End of Article