क्रिकेट

PBKS vs GT Dream11 Team, IPL 2023: आज पंजाब और गुजरात की ऐसी है प्लेइंग-11

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Apr 14, 2023, 05:35 PM IST

PBKS vs GT Dream11 Prediction, IPL 2023 Punjab Kings vs Gujarat Titans Dream11 Team, Playing 11: आज आईपीएल 2023 के खेले जा रहे मुकाबले में पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटन्स के बीच भिड़ंत हो रही है। जानिए इस मुकाबले में कैसी है दोनों की प्लेइंग-11 और कौन से हुए हैं टीम में बदलाव।

Image

पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटन्स आईपीएल 2023 प्लेइंग-11

PBKS vs GT Dream 11 Team, IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें संस्करण के 18वें मैच में आज पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटन्स के बीच भिड़ंत पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्ट्रेडियम में होने जा रही है। दोनों टीमें अपने शुरुआत तीन में से दो-दो मैच जीत चुकी है।

दोनों के खाते में 4-4 अंक हैं लेकिन बेहतर नेट रन रेट के आधार पर गुजरात चौथे और पंजाब की टीम छठे पायदान पर काबिज है। ऐसे में गुरुवार को मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेले जाने वाले नुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।

हार्दिक की होगी वापसी, साई किशोर होंगे इम्पैक्ट प्लेयर

हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी में पिछले मुकाबले में गुजरात को कोलकाता के खिलाफ 3 विकेट अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। पारी के आखिरी ओवर में लगातार पांच छक्के जड़कर रिंकू सिंह ने गुजरात के जबड़े से जीत छीन ली थी। ऐसे में वो हार गुजरात को हजम नहीं हुई। अब हार्दिक पांड्या की वापसी के बाद गुजरात अपनी पूरी ताकत के साथ जीत की पटरी पर वापस लौटने की कोशिश करेगी। गुजरात की टीम में रिद्धिमान साहा और शुभमन गिल की जोड़ी पारी की शुरुआत करेगी। नंबर तीन पर शानदार खेल रहे साई सुदर्शन होंगे। हालांकि गेंदबाजी के दौरान उन्हें जोश लिटिल के साथ इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में बदलाजा सकता है। चौथे नंबर पर कप्तान हार्दिक पांड्या होंगे। वहीं विजय शंकर, डेविड मिल और राशिद खान टीम को फिनिशिंग टच देने का काम करेंगे। गेंदबाजी की कमान राशिद खान के हाथों में होगी। उनके अलावा मोहम्मद शमी, जोश लिटिल, राहुल तेवतिया और आर साई किशोर टीम को जीत की राह पर लाने की कोशिश करेगी।

जीत की पटरी पर लौटना चाहेगा पंजाब

वहीं शिखर धवन की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स प्रभसिमरन सिंह और कप्तान के साथ बल्लेबाजी की शुरुआत करेंगे। प्रभसिमरन और ऋषि धवन इम्पैक्ट प्लेयर हो सकते हैं। भानुका राजपक्षे तीसरे पायदान पर,विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे। लियाम लिविंगस्टोन चोट से उबरने के बाद पहली बार पंजाब किंग्स के लिए खेलते नजर आएंगे। वो लेग स्पिन गेंदबाजी में भी अपना सहयोग करेंगे। सैम कुरेन और शाहरुख खान बतौर ऑलराउंडर टीम में होंगे। वहीं गेंदबाजी करते हुए पंजाब के लिए नाथन एलिस, राहुल चाहर, हरप्रीत बरार और अर्शदीर सिंह नजर आएंगे।

पंजाब किंग्स की प्लेइंग-11:

प्रभसिमरन सिंह, शिखर धवन (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, भानुका राजपक्षे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), सैम कुरेन, शाहरुख खान, हरप्रीत बराड़, कगिसो रबाडा, ऋषि धवन, अर्शदीप सिंह

गुजरात टाइटन्स की प्लेइंग-11:

रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, साई सुदर्शन, हार्दिक पंड्या (कप्तान), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अल्जारी जोसेफ, मोहम्मद शमी, मोहित शर्मा, जोशुआ लिटिल।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article