TATA IPL 2023, PBKS vs GT: इंडियन प्रीमियर लीग का 16वां सीजन धीरे-धीरे परवान चढ़ता जा रहा है। आईपीएल 2023 के दूसरे सप्ताह में कई रोमांचक मैच खेले गए जहां हार जीत की फैसला अंतिम गेंद पर धमाकेदार अंदाज के साथ हुआ। ऐसे में गुरुवार को पंजाब किंग्स और गत विजेता गुजरात टाइटन्स के बीच सीजन के 18वें मुकाबले में भिड़ंत होने जा रही है।
इससे पहले दोनों टीमों ने खेले 3 मैच में से दो में जीत दर्ज की जबकि एक में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। दोनों के खाते में 4-4 अंक हैं। नेट रन रेट अधिक होने की वजह से गुजरात चौथे और पंजाब की टीम छठे स्थान पर है। ऐसे में गुरुवार को दोनों के बीच कड़ा मुकाबला होगा। जानिए इस मैच को प्रशंसक कब, कहां और कैसे देख सकते हैं।
पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटन्स के बीच आईपीएल 2023 का मुकाबला कब खेला जाएगा? (PBKS vs GT IPL 2023 Match date)
पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटन्स के बीच आईपीएल 2023 का 18वां मुकाबला 13 अप्रैल 2023 (गुरुवार) को खेला जाएगा।किस मैदान पर खेला जाएगा पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटन्स के बीच आईपीएल 2023 मैच? (PBKS vs GT IPL Match Venue)
पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटन्स के बीच IPL 2023 का मुकाबला मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेला जाएगा।कितने बजे शुरू होगा पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटन्स के बीच टाटा IPL 2023 का मैच? (PBKS vs GT match Timing)
पंजाब और गुजरात की टीमों के बीच आईपीएल 2023 का मुकाबला आज शाम 7.30 बजे शुरू होगा। टॉस मैच से आधे घंटे पहले 7 बजे होगा।
टीवी पर कहां देख सकते हैं पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटन्स का मुकाबला? (Where to watch PBKS vs GT IPL Match on TV)
पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटन्स के बीच आईपीएल 2023 का मैच आज शाम 7.30 बजे से आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनलों पर देख सकते हैं। यहां अलग-अलग भाषाओं में कमेंट्री के विकल्प भी रहेंगे।
पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटन्स मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (Where to watch PBKS vs GT Live Streaming)
मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले पंजाब-गुजरात आईपीएल 2023 मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप जियो सिनेमा ऐप पर देख सकते हैं। जियो सिनेमा आईपीएल का 4K में प्रसारण कर रहा है। जिसका विभिन्न कैमरा एंगल व तमाम भाषाओं के साथ लुत्फ प्रशंसक उठा सकेंगे। इसमें भोजपुरी कमेंट्री का विकल्प भी मौजूद होगा। इसके अलावा आप इसे हॉटस्टार ऐप पर भी लाइव देख सकेंगे।
