LIVE

PBKS vs GT Highlights: पंजाब के 'शेर' इस टीम के सामने हुए ढेर, होम ग्राउंड पर मिली पहली हार

PBKS vs GT Highlights: मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराया। इसी जीत के साथ गुजरात की टीम एक बार फिर जीत के रथ पर सवार हो गई है।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Apr 14, 2023, 17:25 IST
Follow on Google News
PBKS vs GT Highlights: पंजाब के 'शेर' इस टीम के सामने हुए ढेर, होम ग्राउंड पर मिली पहली हार

आईपीएल के 16वें सीजन के 18वें मैच में डिफेंडिंग चैम्पियन गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स को छह विकेट से हराया। गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में चल रहे मुकाबले में पंजाब ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 153 रन बनाए। पंजाब ने डिफेंडिंग चैम्पियन गुजरात को 154 रन रन का लक्ष्य दिया। जवाब में खेलने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम ने एक गेंद शेष रहते हुए 4 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। शुभमन गिल ने अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को जीत के करीब ले गए। राहुल तेवतिया ने चौका जड़कर गुजरात को जीत दिलाई।  

IPL 2023 LIVE: Watch PBKS vs GT Live Match Score Here

APR 13, 2023 23:31 IST

PBKS vs GT Live Score: गुजरात 6 विकेट से जीता

गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराया। पहले खेलते हुए पंजाब ने 8 विकेट के नुकसान पर 153 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी गुजरात टाइटंस ने एक गेंद शेष रहते हुए 4 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। 
 

APR 13, 2023 23:17 IST

PBKS vs GT Live Score: शुभमन गिल हुए आउट

पंजाब के खिलाफ गुजरात को शुभमन गिल ने जीत के करीब तक पहुंचाया। अंतिम ओवर में सैम करने ने उनको 67 रन पर आउट किया। 
 

APR 13, 2023 22:54 IST

PBKS vs GT Live Score: शुभमन ने जड़ा अर्धशतक

मोहाली में खेलते हुए शुभमन गिल ने शानदार अर्धशतक जड़ा। शुभमन ने 40 गेंदों पर 6 चौकों की मदद से अर्धशतक पूरा किया। 
 

APR 13, 2023 22:50 IST

PBKS vs GT Live Score: गुजराज को लगा बड़ा झटका

गुजरात को बड़ा झटका लगा। टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या टीम के लिए लंबी पारी नहीं खेल पाए। हरप्रीत बराड़ ने हार्दिक को महज 8 रन पर अपना शिकार बनाया। 
 

APR 13, 2023 22:46 IST

PBKS vs GT Live Score: गुजरात का स्कोर 100 के पार

पंजाब के खिलाफ खेलने उतरी गुजरात टीम का स्कोर 100 के पार पहुंच गया है। 14वें ओवर की पांचवीं गेंद पर गुजरात ने दो विकेट के नुकसान पर 100 का स्कोर पूरा किया। शुभमन गिल और कप्तान हार्दिक पंड्या क्रीज पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। 

APR 13, 2023 22:36 IST

PBKS vs GT Live Score: 100 रन के अंदर गुजरात का दूसरा विकेट गिरा

पंजाब के खिलाफ 100 रन के अंदर गुजरात को दूसरा बड़ा झटका लगा। साई सुदर्शन को अर्शदीप सिंह पे 19 रन पर आउट कर पवेलियन भेज दिया। अब कप्तान हार्दिक पंड्या बल्लेबाजी करने मैदान पर आए हैं। 
 

APR 13, 2023 22:05 IST

PBKS vs GT Live Score: 48 रन पर गुजरात को लगा पहला झटका

पंजाब किंग्स के खिलाफ बल्लेबाजी करने आए गुजरात ने अच्छी शुरुआत की। शुभमन और साहा की जोड़ी को कागिसो राबाडा ने तोड़ा। साहा 157.89 की स्ट्राइक रेट से 19 गेंदों पर 5 चौकों की मदद से 30 रन पर आउट हो गए। 
 

APR 13, 2023 21:45 IST

PBKS vs GT Live Score: शुभमन गिल ने जड़ा पहला चौका

पंजाब के खिलाफ गुजरात के शुभमन गिल और रिद्धिमान साहा बल्लेबाजी करने आए। शुभमन गिल के बल्ले से पारी का पहला चौका निकला। वे दो गेंदों पर 5 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। 
 

APR 13, 2023 21:29 IST

PBKS vs GT Live Score:गुजरात को मिला 154 रन का लक्ष्य

मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में चल रहे मुकाबले में पंजाब ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 153 रन बनाए। पंजाब ने डिफेंडिंग चैम्पियन गुजरात को 154 रन का लक्ष्य दिया। 

APR 13, 2023 21:17 IST

PBKS vs GT Live Score: सबसे महंगे खिलाड़ी भी हुए आउट

आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी सैम करेन भी लंबी पारी नहीं खेल पाए। सैम करेन  को मोहित शर्मा ने शुभमन के हाथों कैच कराया। करेन 22 गेंदों पर एक चौका और एक छक्का की मदद से 22 रन बनाकर आउट हो गए। 
 

APR 13, 2023 21:08 IST

PBKS vs GT Live Score: पंजाब का पांचवां विकेट गिरा

पंजाब किंग्स का पांचवां विकेट गिरा। भानुका राजपक्षे को अल्जारी जोसेफ ने आउट कर पवेलियन भेजा। भानुका राजपक्षे ने 26 गेंदों पर एक चौकों की मदद से 20 रन बनाए। 
 

APR 13, 2023 20:59 IST

PBKS vs GT Live Score: पंजाब का स्कोर हुआ 100 के पार 

गुजरात के खिलाफ लड़खड़ाई पंजाब का स्कोर 100 के पार पहुंचा। पंजाब ने 16वें ओवर की तीसरी गेंद पर 4 विकेट के नुकसान पर 100 रन पूरा किया। 
 

APR 13, 2023 20:46 IST

PBKS vs GT Live Score: मोहित के विकेट को गुजरात ने कुछ इस तरह किया सेलिब्रेट

APR 13, 2023 20:43 IST

PBKS vs GT Live Score: पंजाब को लगा एक और झटका

गुजरात के खिलाफ लड़खड़ाई टीम को जितेश शर्मा और भानुका राजपक्षे ने संभाल लिया था, लेकिन मोहित शर्मा ने इस जोड़ी को रोक दिया। मोहित ने जितेश शर्मा को 25 रन पर रिद्धिमान साहा के हाथों कैच आउट कराया। पंजाब का यह 100 रन के अंदर चौथा झटका है। 

APR 13, 2023 20:34 IST

PBKS vs GT Live Score: पंजाब ने अपने कप्तान के लिए ये क्या लिखा

APR 13, 2023 20:12 IST

PBKS vs GT Live Score: राशिद के शिकार हुए शॉर्ट

पंजाब किंग्स के स्टार बल्लेबाज मैथ्यू शॉर्ट को राशिद खान ने अपना शिकार बनाया। मैथ्यू शॉर्ट ने 150 की स्ट्राइक रेट से 24 गेंदों पर 6 चौके और 1 छक्के की मदद से 36 रन बनाकर आउट हो गए। 

APR 13, 2023 20:07 IST

PBKS vs GT Live Score: पंजाब का स्कोर हुआ 50 के पार

गुजरात के खिलाफ लड़खड़ाई पंजाब की टीम को मैथ्यू शॉर्ट और भानुका राजपक्षे ने संभाला। 6 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 50 रन के पार पहुंचा। मैथ्यू शॉर्ट 35 रन और  भानुका राजपक्षे 3 रन बनाकर क्रीज पर हैं। 
 

APR 13, 2023 19:52 IST

PBKS vs GT Live Score: पंजाब को लगा दूसरा बड़ा झटका

गुजरात के खिलाफ पंजाब किंग्स को दूसरा बड़ा झटका लगा। प्रभसिमरन सिंह के बाद कप्तान शिखर धवन भी आउट होकर पवेलियन लौट गए। धवन टीम के लिए बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे महज 8 रन पर आउट हो गए। उनको जोशुआ लिटिल ने अल्जारी जोसेफ के हाथों कैच आउट कराया। 

APR 13, 2023 19:33 IST

PBKS vs GT Live Score: पंजाब को लगा पहला झटका

गुजरात के खिलाफ पंजाब की खराब शुरुआत। पहले ओवर की दूसरी गेंद पर पंजाब को बड़ा झटका लगा। टीम के स्टार बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह मोहदम्मद शमी की गेंद पर राशिद खान के हाथा कैच थमा बैठे। 
 

APR 13, 2023 19:30 IST

PBKS vs GT Live Score: बल्लेबाजी करने आए पंजाब के किंग्स

गुजरात के खिलाफ पंजाब के किंग्स बल्लेबाजी करने आए। पंजाब के कप्तान शिखर धवन और प्रभसिमरन सिंह पहले बल्लेबाजी करने मैदान पर आए। गुजरात की ओर से पहला ओवर मोहम्मद शमी डालने आए। 

APR 13, 2023 19:16 IST

PBKS vs GT Live Score: गुजरात के सबस्टिट्यूट खिलाड़ी

विजय शंकर, शिवम मावी, जयंत यादव, अभिनव मनोहर, श्रीकर भरत। 

APR 13, 2023 19:15 IST

PBKS vs GT Live Score: पंजाब के सबस्टिट्यूट खिलाड़ी

अथर्व तायडे, राहुल चाहर, सिकंदर रजा, गुरनूर बराड़, हरप्रीत भाटिया। 

APR 13, 2023 19:09 IST

PBKS vs GT Live Score: पंजाब की टीम में दो बड़े बदलाव

गुजरात टाइटंस के खिलाफ पंजाब किंग्स की टीम में दो बड़े बदलाव हुए हैं। टीम में नाथन एलिस की जगह कगिसो रबाडा और सिकंदर रजा की जगह भानुका राजपक्षे को शामिल किया गया है। 
 

APR 13, 2023 19:07 IST

PBKS vs GT Live Score: पंजाब किंग्स की प्लेइंग-11

प्रभसिमरन सिंह, शिखर धवन (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, भानुका राजपक्षे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), सैम करेन, शाहरुख खान, हरप्रीत बराड़, कगिसो रबाडा, ऋषि धवन, अर्शदीप सिंह। 

APR 13, 2023 19:06 IST

PBKS vs GT Live Score: गुजरात टाइटंस की प्लेइंग-11

रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, साई सुदर्शन, हार्दिक पंड्या (कप्तान), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अल्जारी जोसेफ, मोहम्मद शमी, मोहित शर्मा, जोशुआ लिटिल। 
 

APR 13, 2023 19:03 IST

PBKS vs GT Live Score: हार्दिक की टीम ने जीता टॉस

पंजाबा के होम ग्राउंड पर हार्दिक पंड्या की टीम गुजरात टाइटंस ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। शिखर धवन की टीम होम ग्राउंड पर पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी। 
 

APR 13, 2023 18:00 IST

PBKS vs GT Live Score: इस धाकड़ खिलाड़ी की होगी एंट्री

APR 13, 2023 17:59 IST

PBKS vs GT Live Score: हार्दिक की हो सकती है वापसी

गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पंड्या की पंजाब किंग्स के खिलाफ वापसी हो सकती है। इससे पहले कोलकाता के खिलाफ राशिद खान की कप्तानी में टीम उतरी थी। राशिद खान ने बताया था कि हार्दिक की तबियत खराब थी। इसके चलते वे कोलकाता के खिलाफ नहीं उतरे थे। 

APR 13, 2023 17:01 IST

PBKS vs GT Live Score: गुजरात टाइटन्स की संभावित प्लेइंग-11

रिद्धिमान साहा(विकेटकीपर), शुभमन गिल, साई सुदर्शन/जोश लिटिल, हार्दिक पटेल(कप्तान), विजय शंकर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अलजारी जोसेफ, मोहम्मद शमी, आर साई किशोर।

APR 13, 2023 17:00 IST

PBKS vs GT Live Score: पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग-11

प्रभसिमरन सिंह/ऋषि धवन, शिखर धवन(कप्तान), भानुका राजपक्षे, जितेश शर्मा(विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, सैम कुरेन, शाहरुख खान, हरप्रीत बरार, नाथन एलिस, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह। 

APR 13, 2023 16:35 IST

PBKS vs GT Live Score: पंजाब को मिल सकता है होम ग्राउंड का फायदा

शिखर धवन की कप्तानी वाली टीम पंजाब किंग्स को होम ग्राउंड का फायदा मिल सकता है। मौजूदा आईपीएल में पंजाब की टीम दूसरी बार होम ग्राउंड पर खेलने उतरेगी। इससे पहले 01 अप्रैल 2023 को कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ उतरी थी, जिसमें पंजाब ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी। 

APR 13, 2023 16:34 IST

PBKS vs GT Live Score: दोनों टीमों की नजर जीत पर

पजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन और गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पंड्या की नजर जीत पर रहेगी। दोनों ही टीमों को अपने-अपने तीसरे मुकाबले में हार झेलनी पड़ी है। 
 

APR 13, 2023 16:34 IST

PBKS vs GT Live Score: पंजाब का सामना आज गुजरात से

पंजाब किंग्स का आज गुजरात टाइटंस से सामना होगा। यह मैच मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा।