क्रिकेट

MI vs RCB Dream 11 Team, IPL 2023: जानिए मुंबई और बेंगलोर की कैसी है प्लेइंग इलेवन

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated May 9, 2023, 07:09 PM IST

MI vs RCB Dream 11 Team, IPL 2023: आईपीएल के 54वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले में दोनों टीमों की कुछ ऐसी हो सकती है प्लेइंग-11।

Image

MI vs RCB Dream 11 Team, IPL 2023: जानिए मुंबई और बेंगलोर की कैसी है प्लेइंग इलेवन

MI vs RCB Dream 11 Team, IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग का रोमांच जारी है। इस दौरान मंगलवार को एक और रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है और मिले भी क्यों न, क्योंकि आईपीएल के दो स्टार बल्लेबाज आमने-सामने होंगे। आईपीएल के 54वें मुकाबले में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर से होगा। इस मुकाबले में सबकी नजर विराट कोहली और रोहित शर्मा पर रहेगी। आईपीएल के मौजूदा सीजन में विराट कोहली का बल्ला जमकर चल रहा है, जबकि रोहित शर्मा का बल्ला कुछ खास नहीं कर पाया है।

पॉइंट टेबल में नजर डालें तो दोनों टीमें आगे-पीछे है। दोनों टीमों ने अभी तक अपने 10-10 मैच खेल लिए हैं। मुंबई को 10 मैचों में से 5 में जीत मिली है और इतने भी मैच में हार का सामना करना पड़ा है। टीम कुल 10 अंक के साथ टेबल में छठे नंबर पर है। वहीं बेंगलोर पर नजर डाले तो टीम को 10 मैचों में से 5 में जीत मिली है और 5 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। टीम 10 अंक के साथ टेबल में पांचवें नंबर पर है। दोनों टीमें अपने अंतिम मुकाबले में हार झेलकर इस मुकाबले में पहुंची है।

दोनों टीमों में बदलाव की संभावना कम

मुंबई और बेंगलोर की टीम मंगलवार को आमने-सामने होंगी। दोनों टीमें अपने पिछले मैच में हार का सामना कर इस मुकाबले में पहुंची हैं, लेकिन इसके बाद भी दोनों टीमों में बदलाव की संभावना कम दिख रही है। मुंबई के तिलक वर्मा चोटिल होने के कारण चेन्नई के खिलाफ नहीं खेल पाए थे। बेंगलोर के खिलाफ भी उनके खेलने की संभावना उतनी दिख नहीं रही है। वहीं, बेंगलोर की टीम में केदार जाधव को मौका मिल सकता है।

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, नेहल वढेरा, क्रिस जॉर्डन, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, कुमार कार्तिकेय, जेसन बेहरेनडोर्फ।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की प्लेइंग इलेवन

फाफ डु प्लेसिस(कप्तान), विराट कोहली, अनुज रावत, ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), वानिंदु हसरंगा, हर्षल पटेल, विजयकुमार वैशाक, मोहम्मद सिराज, जोश हेजलवुड।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article