IPL 2023, Kolkata Knight Riders vs Lucknow Super Giants: पश्चिम बंगाल के कोलकाता से ताल्लुक रखने वाले इंडियन प्रोफेश्नल स्पोर्ट्स क्लब मोहन बागान एसी ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की क्रिकेट टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) पर मनमानी का आरोप लगाया है। रविवार (21 मई, 2023) को मोहन बागान की ओर से इस बाबत दावा किया गया कि शहर की आईपीएल फ्रेंचाइजी ने उसके प्रशंसकों को इस फुटबाल क्लब की जर्सी पहनने के चलते ईडन गार्डन्स में एंट्री से रोक दिया था।
दरअसल, मोहन बागान और लखनऊ सुपरजाइंट्स (एलएसजी) का मालिक आरपी संजीव गोयनका ग्रुप है। लखनऊ की टीम केकेआर के खिलाफ शनिवार को खेले गए मैच में बागान की जर्सी के रंग वाली पोशाक पहनकर उतरी थी। लखनऊ ने यह मैच एक रन से जीता था।

Mohun Bagan Letter
मोहन बागान के महासचिव देवाशीष दत्ता की ओर से मसले को लेकर जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया,‘‘यह मोहन बागान के समर्थकों के लिए विशेष मैच था क्योंकि लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम हरे और मैरून रंग की जर्सी पहनकर इस मैच में उतरी थी।’’

Kolkata Knight Riders vs Lucknow Super Giants
उन्होंने कहा,‘‘ लेकिन केकेआर के प्रबंधकों ने मोहन बागान के समर्थकों को स्टेडियम में प्रवेश की अनुमति नहीं दी क्योंकि उन्होंने मोहन बागान की जर्सी पहन रखी थी। मोहन बागान एथलेटिक क्लब केकेआर के इस फैसले की कड़ी निंदा करता है।’’ (पीटीआई-भाषा इनपुट्स के साथ)
