क्रिकेट

MS Dhoni: धोनी के भविष्य को लेकर मोईन अली ने कह डाली बड़ी बात

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 17, 2023, 07:20 PM IST

MS Dhoni IPL Retirement: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी क्या इस साल अपना अंतिम आईपीएल खेल रहे हैं, क्या ये फिलहाल सिर्फ अफवाह है, ऐसे तमाम सवाल भारतीय क्रिकेट फैंस के मन में चल रहे हैं। इसी बीच चेन्नई के स्टार इंग्लिश ऑलराउंडर मोईन अली ने धोनी के भविष्य को लेकर एक बयान दिया है।

Image

मोईन अली ने धोनी पर दिया बयान

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • क्या धोनी इस आईपीएल के बाद लेंंगे संन्यास?
  • मोईन अली ने धोनी के भविष्य पर दिया बयान
  • चेन्नई के कप्तान ने हाल में 200वीं बार अपनी टीम की कप्तानी की

MS Dhoni, CSK, IPL 2023: इंग्लैंड के अनुभवी हरफनमौला मोईन अली का मानना है कि महेंद्र सिंह धोनी अगले साल भी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टी20 टूर्नामेंट में ‘निश्चित रूप से’ खेल सकते हैं। क्रिकेट जगत में इस बात की चर्चा है कि चेन्नई सुपर किंग्स का यह कप्तान इस सत्र के बाद खेल को अलविदा कह देगा।

विश्व कप का खिताब जीतने वाले भारत के पूर्व कप्तान धोनी ने 41 साल की उम्र में भी अपनी बल्लेबाजी, विकेटकीपिंग और कप्तानी से बड़े पैमाने पर प्रशंसकों को आकर्षित करना जारी रखा है। उन्होंने पिछले सप्ताह राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया था।

मोईन ने ‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ से कहा, ‘‘वह निश्चित रूप से अगले साल खेल सकते हैं।’’ इस हरफनमौला खिलाड़ी ने कहा, ‘‘जिस तरह से वह खेल रहे हैं, मुझे नहीं लगता कि उनकी बल्लेबाजी उन्हें खेलने से रोकेगी। वह अगले दो या तीन साल तक खेल सकते है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं उनकी बल्लेबाजी (राजस्थान के खिलाफ) देख कर हैरान नहीं था। मैं उन्हें नेट सत्र में देखता हूं और वह अविश्वसनीय रूप से अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।’’

End of Article