क्रिकेट

LSG vs MI Head To Head: लखनऊ के सामने कहीं नहीं टिकती है चैम्पियन मुंबई, आंकड़े देख नहीं होगा यकीन

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated May 24, 2023, 09:50 AM IST

TATA IPL 2023, LSG vs MI Head To Head: आईपीएल का एलिमिनेट मुकाबला बुधवार को खेला जाएगा। इस मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना मुंबई हैदराबाद से होगा। इस मुकाबले से पहले दोनों टीमों के आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

Image

क्रुणाल पंड्या और रोहित शर्मा। (फोटो- IPL/BCCI)

TATA IPL 2023, LSG vs MI Head To Head: आईपीएल के 16वें सीजन के एलिमिनेटर मुकाबले में पिछले साल डेब्यू करने वाली टीम लखनऊ सुपर जायंट्स और आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में दोनों टीमों के लिए करो या करो की स्थिति है। बुधवार को चेन्नई में होने वाला मुकाबला हाईस्कोरिंग मुकाबला हो सकता है, क्योंकि दोनों टीमों के खिलाड़ी फॉर्म में चल रहे हैं। इस मुकाबले से पहल दोनों टीमों के आंकड़ों पर नजर डालते हैं और जानने कि कोशिश करते हैं कि लखनऊ या मुंबई का पलड़ा भारी है।

मुंबई के खिलाफ लखनऊ का पलड़ा भारी

पांच ट्रॉफी जीतने वाली चैम्पियन टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स का पलड़ा भारी है। आईपीएल में दोनों टीमें अभी तक 3 मुकाबले में आमने-सामने हुई है और तीनों मैच में लखनऊ को जीत मिली है। मुंबई के पास लखनऊ से बदला लेने का अच्छा मौका है। एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई को लखनऊ के खिलाफ संभलकर खेलने की जरूरत है। मुंबई के खिलाफ लखनऊ का सबसे बड़ा स्कोर 199 रन है, जबकि लखनऊ के खिलाफ मुंबई का हाईस्कोर 181 रन है। वहीं, लखनऊ का सबसे कम स्कोर 177 है, जबकि मुंबई का 132 रन है।

आईपीएल में दोनों टीमों का ऐसा है हाल

लखनऊ और मुंबई के बीच अभी तक सिर्फ तीन मैच खेले गए हैं। इस दौरान दोनों टीमों के कड़ा संघर्ष देखने को नहीं मिला है। मुंबई के खिलाफ तीनों मुकाबलों में लखनऊ को जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला 16 अप्रैल 2022 को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडिसम में खेला गया था। इस मुकाबले में लखनऊ ने मुंबई को 18 रन से हराया था। इसी तरह दूसरा मुकाबला 22 अप्रैल 2022 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था। इसमें भी लखनऊ ने मुंबई को 36 रन से मात दी थी। मौजूदा सीजन में 16 मई 2023 को दोनों टीम एक बार फिर आमने-सामने हुई। इस मुकाबले में भी लखनऊ की टीम ने रोमांचक मुकाबले में 5 रन से जीत हासिल की।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article