क्रिकेट

IPL 2023: लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 20, 2023, 03:30 PM IST

KL Rahul fined for slow over rate: स्लो-ओवर रेट के लिए आईपीएल 2023 में कप्तानों पर जुर्माना लगना जारी है। लखनऊ सुपरजाइंट्स के कप्तान केएल राहुल पर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ यहां खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

Image

केएल राहुल

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2023 में एक और कप्तान पर जुर्माना
  • केएल राहुल पर लगा 12 लाख रुपये का जुर्माना
  • धीमी ओवर गति के लिए मिली सजा

लखनऊ सुपरजाइंट्स के कप्तान केएल राहुल पर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ यहां खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। लखनऊ ने बुधवार की रात को सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए इस मैच में 10 रन से जीत दर्ज की थी।

आईपीएल ने बयान में कहा,‘‘ टीम का वर्तमान सत्र में धीमी ओवर गति से जुड़ी आईपीएल आचार संहिता के तहत यह पहला अपराध है और इसलिए कप्तान राहुल पर 12 लाख रुपए का जुर्माना किया गया है।’’

आईपीएल का लक्ष्य मैचों को तीन घंटे और 20 मिनट में समाप्त करना है लेकिन धीमी ओवर गति एक मुद्दा बनता जा रहा है जिसके कारण मैच चार घंटे से भी अधिक समय तक खिंच रहे हैं।

End of Article