क्रिकेट

IPL 2023: आखिरकार 11.50 करोड़ के खिलाड़ी का जमकर चला बल्ला और झूम उठीं प्रीति जिंटा

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated May 3, 2023, 09:56 PM IST

TATA IPl 2023, Liam Livingstone Half Century: आईपीएल के 46वें मुकाबले में पंजाब किंग्स का सामना मुंबई इंडियंस से हुआ। पंजाब ने पहले खेलते हुए 214 रन बनाए। इंग्लिश खिलाड़ी ने ताबड़तोड़ पारी खेलकर लड़खड़ाई पंजाब टीम को 200 रन के पार पहुंचाया।

Image

लियाम लिविंगस्टोन। (फोटो- IPL/BCCI)

TATA IPl 2023, Liam Livingstone Half Century: इंडियन प्रीमियर लीग के एक और मुकाबले में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का नजारा देखने को मिला। मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में इंग्लिश खिलाड़ी लियाम लिविंगस्टोन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर पंजाब की लड़खड़ाई टीम को 200 के पार पहुंचाया। लिविंगस्टोन ने तूफानी पारी खेलकर आईपीएल के मौजूदा सीजन का पहला अर्धशतक भी जड़ा। लियाम लिविंगस्टोन की इस ताबड़तोड़ पारी के दौरान टीम की मालकिन प्रीति जिंटा झूम उठीं।

लिविंगस्टोन ने बनाए 195 की स्ट्राइक रेट से रन

2022 के ऑक्शन में 11.50 करोड़ रुपए में बिकने वाले इंग्लिश खिलाड़ी लियाम लिविंगस्टोन ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 195.23 की स्ट्राइक रेट से रन बटोरे। उन्होंने 42 गेंदों का सामना किया और 7 चौके और 4 गगनचुंबी चौके की मदद से सबसे ज्यादा 82 रन की नाबाद पारी खेली। इस दौरान पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए जितेश शर्मा ने बखूबी उनका साथ दिया। हालांकि, वे अर्धशतक से चूक गए। उन्होंने 181.48 की स्ट्राइक रेट से महज 27 गेंदों पर 5 चौके और 2 छक्के की मदद से 49 रन की नाबाद पारी खेली और टीम के स्को को 214 रन पर पहुंचाया।

आईपीएल 2023 में ऐसा रहा है लिविंगस्टोन का प्रदर्शन

29 साल के लिविंगस्टोन को मौजूदा सीजन में सभी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है। वे अभी तक पांच मैचों में हिस्सा ले पाए हैं। इन मैचों में उनका कुछ खास प्रदर्शन नहीं रहा था। लिविंगस्टोन का यह मौजूदा सीजन में पहला अर्धशतक है। इससे पहले लिविंगस्टोन ने सीएसके के खिलाफ 40 रन बनाए थे, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 23 रन, मुंबई इंडियंस के खिलाफ 10 और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ सिर्फ 2 रन पर आउट हो गए।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article