क्रिकेट

IPL 2023: भगवान मेहरबान हैं, हारने के बाद क्रुणाल पांड्या ने क्यों कहा ऐसा?

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated May 7, 2023, 09:13 PM IST

IPL 2023: आईपीएल के 51वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 56 रन से हरा दिया। मैच के बाद क्रुणाल पांड्या ने बताया कि कहां चूक गई उनकी टीम। उन्होंने हार्दिक के साथ अपने बॉडिंग को लेकर भी बात की। क्रुणाल ने आज के दिन को बेहद खास बताया।

Image

क्रुणाल पांड्या

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  1. क्रुणाल पांड्या ने जीत के बाद दी प्रतिक्रिया
  2. आज के मैच को बताया बेहद खास
  3. गेंदबाजों के सिर फोड़ा हार का ठीकरा

केएल राहुल की अनुपस्थिति में लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी कर रहे क्रुणाल पांड्या के पास गुजरात के खिलाफ जीत दर्ज करने का मौका था, लेकिन वह चूक गई। 56 रन से करारी हार झेलने के बाद क्रुणाल पांड्या ने अपने गेंदबाजों के ऊपर हार का ठीकरा फोड़ा। लखनऊ के सामने जीत के लिए 228 रन का बड़ा लक्ष्य था, लेकिन काइल मेयर्स और क्विंटन डीकॉक के अलावा कोई भी बल्लेबाज टिक नहीं पाया। मोहित शर्मा एक बार फिर से मैच विनर के तौर पर सामने आए और 4 ओवर में 29 रन देकर 4 विकेट चटकाए।

मैच हारने के बाद क्रुणाल पांड्या ने कहा 'हमने पहली पारी में काफी रन दिए। जब आप सामने वाली टीम को 227 रन बनाने दे देते हैं तो आपको हर ओवर में कड़ी मेहनत करनी होती है। पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी थी। अगर हमने उन्हें 200-210 पर रोक दिया होता तो हमारे पास मौका होता।

आईपीएल में इतिहास रचने पर क्रुणाल

पांड्या भाईयों ने बतौर कप्तान उतरकर आईपीएल में नया इतिहास रचा है। इस पर बोलते हुए क्रुणाल ने कहा 'ईश्वर हम पर मेहरबान है, हमारे परिवार को गर्व है, माँ खुश है। उसने कहा कि दिन के अंत में, दो प्वाइंट घर ही आएंगे। मेरे और हार्दिक के बीच इतना प्यार है कि शायद ही कोई हंसी-मजाक हो। मैं उसे उस (कैच) के बारे में निश्चित तौर पर बता सकता हूं।

लखनऊ के खिलाफ गुजरात का रिकॉर्ड बरकरार

पिछले 3 मुकाबलों में हार झेलने के बाद लखनऊ के पास पहली जीत दर्ज करने का मौका था, लेकिन गुजरात के खिलाफ एक बार फिर वह हार गई। लखनऊ के खिलाफ गुजरात के सौ प्रतिशत जीत का रिकॉर्ड अब भी बरकरार है। दोनों टीम अब तक कुल 4 मैच खेल चुकी है और हर बार जीत गुजरात के हाथ लगी।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article