क्रिकेट

IPL 2023, LSG vs GT: बड़े भाई की फिरकी पड़ी छोटे भाई की टीम पर भारी

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Apr 22, 2023, 05:55 PM IST

Krunal Pandya vs Hardik Pandya: लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आईपीएल 2023 के खेले गए मुकाबले में बड़े भाई की फिरकी छोटे भाई की टीम पर भारी पड़ गई। हार्दिक की टीम क्रुणाल पांड्या की शानदार गेंदबाजी से पार नहीं पा सकी।

Image

क्रुणाल पांड्या शुभमन गिल के विकेट का जश्न मनाते हुए(साभार IPL/BCCI)

LSG vs GT, IPL 2023: आईपीएल 2023 में शविवार को खेले गए पहले मुकाबले लखनऊ सुपर जायंट्स और गत विजेता गुजरात टाइटन्स के बीच भिड़ंत हो रही थी। अप्रत्यक्ष रूप से ये भिड़ंत पांड्या बद्रर्स के बीच थी। एक तरफ लखनऊ की जर्सी में बड़े भाई क्रुणाल थे तो दूसरी तरफ छोटे भाई हार्दिक गुजरात का नेतृत्व कर रहे थे। ऐसे में मेजबान टीम की ओर से खेल रहे बड़े भाई की फिरकी गेंदबाजी छोड़े भाई की टीम पर भारी पड़ गई। हालांकि हार्दिक पांड्या कप्तानी अर्धशतक जड़कर अपनी टीम को मुश्किल से उबारने में सफल रहे।

क्रुणाल की फिरकी में फंसा गुजरात

लखनऊ के स्पिन फ्रेंडली विकेट पर क्रुणाल का दबदबा देखने लायक था। उन्होंने 4 ओवर में महज 16 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए। क्रुणाल के हाथों में कप्तान केएल राहुल ने पारी के दूसरे ही ओवर में गेंद थमा दी थी। ऐसे में उन्होंने अपनी टीम को निराश नहीं किया। दूसरे ओवर की दूसरी ही गेंद पर क्रुणाल ने फॉर्म में चल रहे शुभमन गिल को चलता कर दिया।

तोड़ी साहा और हार्दिक की साझेदारी

इसके बाद क्रुणाल ने शानदार गेंदबाजी जारी रखी और रिद्धिमान साहा को 11वें ओवर में आउट करके अपनी टीम को दूसरी सफलता दिलाई। साहा का विकेट इसलिए अहम था क्योंकि वो हार्दिक के साथ मिलकर टीम को शुरुआती झटके से उबार चुके थे। लगातार कसी सटीक लाइन लेंथ पर गेंदबाजी करने का फायदा उन्हें मिला। हालांकि हार्दिक ने एक छोर संभाला और 50 गेंद पर 66 रन की पारी खेलकर अपनी टीम को 6 विकेट पर 135 रन के स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की। एक लिहाज से कहा जाए तो बड़े भाई की फिरकी छोटे भाई की टीम पर भारी पड़ गई।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article